scriptसेल्फी विद कूड़ा, जनता को दिखाई जाएगी स्वच्छ हरियाणा की असली तस्वीर | Selfi with garbage, people will see the real picture of clean Haryana | Patrika News

सेल्फी विद कूड़ा, जनता को दिखाई जाएगी स्वच्छ हरियाणा की असली तस्वीर

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Sep 25, 2016 06:00:00 pm

हरियाणा की सडक़ों पर लावारिस हालत में खड़ी रहने वाली गायों की असल तस्वीर पेश करने के लिए सेल्फी विद लावारिस

selfi with kuda aap campaign in haryana

selfi with kuda aap campaign in haryana

चंडीगढ़। हरियाणा की सडक़ों पर लावारिस हालत में खड़ी रहने वाली गायों की असल तस्वीर पेश करने के लिए सेल्फी विद लावारिस काउ तथा खूंटा गाड अभियान चलाने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने महात्मा गांधी के जन्म दिवस से पहले हरियाणा के सभी जिलों में स्वच्छ हरियाणा की असली तस्वीर सरकार व जनता को दिखाने के लिए सेल्फी विद कूड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है।

शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के करनाल स्थित आवास पर गाय बांधकर खूटा गाड अभियान के पहले चरण का समापन करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हरियाणा में जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नवीन जयहिंद ने कहा कि केंद्र की तरह हरियाणा की भाजपा सरकार ने भी प्रदेश के लोगों को स्वच्छ हरियाणा के नाम पर गुमराह किया था।

हरियाणा के सभी जिलों, शहरों, कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगे कूड़े के ढेर प्रदेश सरकार के अभियान की असफलता बयान कर रहे हैं। जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी जिला कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार से प्रदेशभर में सेल्फी विद कूडा अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत दो अक्तूबर तक हरियाणा के सभी जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा।

पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कूड़े के ढेरों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जाएगी। इस बीच अगर सरकार ने सफाई अभियान चलाकर कूड़े के ढेर साफ नहीं किए तो दो अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर हरियाणा में आम आदमी पार्टी द्वारा सफाई अभियान चलाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो