scriptसुहागिनों के लिए इस बार करवा चौथ है विशेष, पति का विशेष प्यार | This time is for Suhaginon marital special, special love of husband | Patrika News

सुहागिनों के लिए इस बार करवा चौथ है विशेष, पति का विशेष प्यार

locationजयपुरPublished: Oct 28, 2015 11:00:00 am

Submitted by:

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 30 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस बार की करवा चौथ सुहागिन महिलाआे के लिए बहुत खास है क्योंकि इस दिन शुक्र का वर्चस्व है और रोहिणी नक्षत्र है।

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की तृतीया 30 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस बार की करवा चौथ सुहागिन महिलाआे के लिए बहुत खास है क्योंकि इस दिन शुक्र का वर्चस्व है और रोहिणी नक्षत्र है।

पंडितों और ज्योतिषियों की मानें तो शुक्र ग्रह गृहस्थी सुख को दर्शाने वाला होता है। इसे सुख सुविधाओं का स्वामी माना जाता है। इस ग्रह के अच्छे प्रभाव से पति पत्नी के रिश्ते को मजबूती मिलती है।

पत्नी को पति का विशेष प्रेम मिलेगा और पति को पत्नी का सुख मिलेगा। यह ग्रह दांपत्य सुख को बढ़ाने में कारक माना जाता है।

मनुमार्ग निवासी पंडित राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर शुक्र गृह और रोहिणी नक्षत्र हैं।

भगवान श्री कृष्ण का जन्म भी रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। उन्होंने बताया कि इस बार करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि का क्षय हो रहा है। तृतीया में ही चतुर्थी होने से लाभकारी है। चतुर्थी को रिक्ता तिथि माना जाता है।

करवा चौथ पर महिलाएं दिन भर निराहार रहकर व्रत करती हैं और शाम को सौलह शृंगार कर करवा चौथ माता की कहानी सुनती हैं। इस दिन व्रत का उद्यापन भी किया जाता है। रात्रि को चंद्रमा को अध्र्य देकर व्रत खोला जाता है।

इधर, करवा चौथ की तैयारियों के चलते बाजार में भी रौनक दिखाई देने लगी है। दुकानों पर करवे सजे हुए हैं और महिलाएं लाल रंग की साड़ी व लाल रंग की चूडियां खरीद रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो