scriptशादी के दूसरे दिन ही भागने लगी दुल्हन, दुल्हे ने मचाया शोर, लोगों ने पकड़ा | fake bribe take money for marriage and try to eloped after one day | Patrika News

शादी के दूसरे दिन ही भागने लगी दुल्हन, दुल्हे ने मचाया शोर, लोगों ने पकड़ा

locationछतरपुरPublished: Nov 29, 2016 04:06:00 pm

Submitted by:

Widush Mishra

जानकारी के अनुसार सिंगरावन गांव निवासी छल्लू लाल शुक्ला की उम्र करीब चासील साल है। उसका पैर घुटने के ऊपर से कटा है। उसकी शादी नहीं हो रही थी। वह चार माह पहले दमोह गया था। 

fake bribe, money for marriage, women for marriage

fake bribe, money for marriage, women for marriage, patrika hindi news, madhya pradesh news in hindi, chhatarpur

छतरपुर.सटई थानाक्षेत्र अंतर्गत सिंगरावन गांव में एक युवक ने अपनी शादी के लिए एक लाख 60 हजार रुपए दिए। लेकिन शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन बाजार जाने का बहाना बनाकर। दूसरे गाड़ी में बैठकर भागने लगी तभी पति ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए और उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और बिजावर थाना ले आई। जहां पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है।

शादी के लिए खर्च करने पड़ेंगे रुपए
जानकारी के अनुसार सिंगरावन गांव निवासी छल्लू लाल शुक्ला की उम्र करीब चासील साल है। उसका पैर घुटने के ऊपर से कटा है। उसकी शादी नहीं हो रही थी। वह चार माह पहले दमोह गया था। जहां वह एक लॉज में रुका था। जहां शख्स से उसकी मुलाकात हुई। तब छल्लू ने शादी न होने की बात उसे बताई। जिस पर उस युवक ने कहा कि तुम्हारी शादी तो करा देंगे लेकिन इसके लिए कुछ रुपए खर्च करने पड़ेंगे। जिसपर छल्लू तैयार हो गया। फिर वह लौट आया।

शादी के पहले दिए 1.60 लाख रुपए
कुछ दिन बाद छल्लू के मोबाइल पर उस युवक का फोन आया कि लड़की शादी के लिए मिल गई है और एक लाख 60 हजार रुपए लगेंगे। जिस पर छल्लू राजी हो गया। इसके बाद 24 नवंबर को लड़की और उसके परिजनों के साथ वह युवक भी यहां आ गया। छल्लू ने बताया कि उसने शादी के पहले परिजनों को एक लाख 60 हजार रुपए दिए।

भागने लगी थी दुल्हन
शनिवार को बिजावर में नोटरी हलफनामा के साथ परिजनों ने उनका विवाह कराया। इसके बाद लड़की के परिजन और वह युवक रवाना हो गया। दुल्हन छल्लू के साथ आ गई। रविवार को दुल्हन ने बिजावर जाने को कही। रास्ते में दुल्हन से लघुशंका जाने की बात कही और पास में खड़े वाहन में दुल्हन बैठ गई तो छल्लू शोर मचाने लगा। जिसपर लोग एकत्रित हो गए और दुल्हन को गाड़ी से उतरवा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ले गई। जहां दुल्हन ने अपना नाम संगीता मालवीय निवासी इंदौर बताया। कहा कि वह इंदौर में घरों में काम करती है। उसे नहीं पता कि कितने रुपए में शादी हुई है। 

महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है। उसकी 11 साल की एक पुत्री भी है। वह इंदौर की दो महिलाओं व खंडवा के एक आदमी के साथ यहां आई थी। महिला जो अपना नाम बता रही है और पुलिस को जो आईडी मिली में उसमें अंतर है।
राजकुमार बागरी,परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो