scriptमंडी परिसर में रखी प्याज लूट रहे ग्रामीण, कोई नहीं रोकने वाला | Mandi campus kept on looted villages, no one can stop | Patrika News
छतरपुर

मंडी परिसर में रखी प्याज लूट रहे ग्रामीण, कोई नहीं रोकने वाला

बारिश होने व देखरेख के अभाव के चलते खराब हो गई। 

छतरपुरJul 13, 2017 / 01:06 am

दीपक राय

Mandi campus kept on looted villages, no one can s

Mandi campus kept on looted villages, no one can stop, chhatarpur hindi news, madhya pradesh news in hindi

छतरपुर/लवकुशनगर. नगर के मंडी परिसर में रखी प्याज की लूट दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को भी नगर व आसपास के लोगों द्वारा साइकल व सिर पर रखकर प्याज ले जाते रहे। वहीं खराब हो रही प्याज को ले जाने का विरोध वहां पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा नहीं रोका गया।

जानकारी के अनुसार वेयर हाउस में 9635 क्विंटल प्याज आई थी। जिसमें 6613 क्विंटल राशन दुकानों में भेज दी गई। जबकि करीब 3021 क्विंटल प्याज उसे मंडी परिसर में रख दिया गया था। जो बारिश होने व देखरेख के अभाव के चलते खराब हो गई। जिससे बदबू देने लगी थी। ऐसे में वहां आस-पास के रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

जिसके चलते शासन द्वारा बुधवार को सड़ी प्याज को नष्ट करने का आदेश जारी किया। जिसकी जानकारी मिनते ही लोगों ने प्याज को लूटना शुरू कर दिया। इसके बाद भारी मात्रा में लोगों ने प्याज की बोरियों को उठाना शुरू हो गईं। मंडी में पड़ी हजारों टन प्याज ले जाने में लग गए। इसके बाद दूसरे दिन बुधवार को भी लोगों द्वारा साइकल व सिर पर रखकर प्याज की बोरियां ले गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो