script जिले के अन्नदाता में बंटे 88.25 करोड़ रुपए | 88.25 crore divided into districts provider | Patrika News

 जिले के अन्नदाता में बंटे 88.25 करोड़ रुपए

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 10, 2016 11:28:00 pm

Submitted by:

Prashant Sahare

सिवनी. कृषि को लाभ का धंधा बनाए जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर सम्भव प्रयास में जुटे हैं।

seoni

seoni

सिवनी. कृषि को लाभ का धंधा बनाए जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर सम्भव प्रयास में जुटे हैं। इसी का नतीजा है कि वर्ष 2015 में खरीफ फसल में जिन किसानों की प्राकृतिक आपदा से फसलें नष्ट हुई थी ऐसे अन्नदाताओं को प्रदेश के सभी जिलों से अधिक बीमा राशि प्रदाय की जा रही है। आपदा की नुकसानी से बचने के लिए अन्नदाता अपनी फसल का बीमा जरूर कराएं। उक्ताशय की बात शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री शरद जैन ने किसानों से कही।
किसान महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय कृषि बीमा दावा राशि खरीफ 2015 कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री शरद जैन की अध्यक्षता में शनिवार को किया गया। जिसमें प्रभारी मंत्री ने 88.25 करोड़ रुपए फसल बीमा राशि 53 हजार 612 किसानों को वितरण की गई।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं का अंतिम छोर तक को लाभ मिले। प्रदेश के सभी किसानों की चिन्ता हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री को है। शनिवार को प्रदेश के 51 जिले में फसल बीमा राशि भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा हमारा किसान खुशहाल बने। कार्यक्रम स्थल में प्रधानमंत्री जीवन बीमा के तहत एक हितग्राही को भी 2 लाख रुपए का भुगतान प्रमाण-पत्र दिया गया।
प्रभारी मंत्री शरद जैन द्वारा कार्यक्रम स्थल से नमामि देवी नर्मदे की यात्रा की प्रारंभ कार्यक्रम अमरकंटक में सम्मिलित होने जा रहे बस यात्रियों को हरी झंडी देकर रवाना किया।
इसी प्रकार श्रम विभाग द्वारा संचालित योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को 25-25 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। शासकीय पॉलीटेक्निक ग्राउन्ड में राष्ट्रीय कृषि बीमा दावा राशि वितरण के अवसर पर, कृषि विकास विभाग, आत्मा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जनसंपर्क विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा शासकीय योजना संबंधी प्रदर्शनी लगाई गई तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा उपलब्ध प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिवनी विधायक दिनेश राय ने राष्ट्रीय कृषि बीमा दावा राशि खरीफ 2015 प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के अवसर पर कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बहुत बड़ी राशि किसान भाइयों को बीमा के रूप में दी गई है। हमें तकनीकी रूप में खेती को करना चाहिए, खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात कही गई। बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, ढालसिंह बिसेन पूर्व मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, लता ऐलकर भारतीय महिला मोर्चा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर बरघाट विधायक कमल मर्सकोले, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री डॉ. ढालसिंह बिसेन, जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष अशोक तेकाम, कलेक्टर धनराजू एस, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे. समीर लकरा, कृषि उपसंचालक एसके निगम, परियोजना संचालक आत्मा एवं अन्य अधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण, किसान आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो