scriptहरियाली तीज पर बिखरे प्रकृति के रंग, महिलाओं ने मनाया उत्सव, देखें फोटो | Green festivals 2017 | Patrika News
छिंदवाड़ा

हरियाली तीज पर बिखरे प्रकृति के रंग, महिलाओं ने मनाया उत्सव, देखें फोटो

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर बुधवार को शहर में हरियाली तीज के उत्सव जगह-जगह हुए।

छिंदवाड़ाJul 27, 2017 / 12:47 pm

ashish mishra

chhindwara

chhindwara


छिंदवाड़ा.
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर बुधवार को शहर में हरियाली तीज के उत्सव जगह-जगह हुए। इन आयोजनों में प्रकृति के रंग बिखरे दिखे। वर्षा के बाद प्रकृति में छाई हरियाली, खेतों में पौधों की शक्ल में लहलहाते फसल मानों धरती का हरे रंग से शृंगार कर रही है।

इन दिनों का प्राकृतिक सौंदर्य मन में उल्लास भर देता है, इसे उत्सव के रूप में मनाया जाता है। साल भर का सबसे पवित्र और धार्मिक श्रावण महीना भी अभी चल रहा है। हरियाली तीज पर शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों, रामायण मंडलों और मोहल्लों और कॉलोनियों में महिलाओं ने आयोजन किए और सावन के झूले लगाकर गीतों के जरिए आनंद उठाया।

भवानी का पूजन कर मनाया पर्व
हरियाली तीज पर मां भवानी पार्वती के रूप में पूजी जाती हंै। चूंकि यह महीना भोलेशंकर की आराधना का है इसलिए हरियाली तीज पर वन देवी के रूप में पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। महिलाएं हरे रंग का शृंगार कर तैयार होती है और पूजा अर्चना के बाद इस पर्व के उल्लास में रम जाती है। शहर में कई जगह इस पूजन के साथ महिलाओं ने मनोरंजन कार्यक्रम किए।

गीतों के साथ झूला उत्सव
सावन के गीतों के साथ महिलाओं ने झूला भी झूला। कहीं राधा कृष्ण के रूप में महिलाएं सजधज कर झूले का आनंद ले रही थी तो कई जगह सावन गीत और शृंगार प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। दोपहर बाद शहर के पार्कों, सामाजिक भवनों और कॉलेनियों में यह आयोजन शुरू हुए, जो देर शाम तक चलते रहे।

Image may contain: 6 people, people smiling, people standing and outdoor

कावेरी नगर में स्पर्धा आयोजित
बुधवार को कावेरी नगर में भी हरियाली तीज का आयोजन किया गया। संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष शकुंतला यादव के आवास पर यह उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में केशर शर्मा, सईयो यादव, लक्ष्मी उइके, किरण सोनी, सुमन ताटे, पूनम साहू, शांति सोनी, शकुन चौरिया, मंजू डेहरिया, कल्पना शर्मा, सुशीला डेहरिया, त्रिवेणी यादव, शैली यादव, सुशीला यादव, सविता, बबीता आदि महिलाओं ने झूला झूलते हुए मंगल गीत गाए। सभी महिलाएं हरे वस्त्रों में थीं। इस दौरान एक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जो महिलाएं सिर्फ हरे रंग में ही सजकर आईं थी उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। महिलाओं ने खुशियां मनाते हुए इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया।


स्कूल में मनाया महोत्सव
सनराइज हाईस्कूल चंदनगांव में बुधवार को हरियाली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर रूपाली डेहरिया, प्राची, खुशबू, शुभी, मिनाक्षी सहित अन्य विद्यार्थियों ने वृक्षों के महत्व पर भाषण दिया। स्कूल के सचिव प्रकाश जायसवाल, संचालिका सीमा जायसवाल ने विद्यार्थियों को वृक्षों की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में प्राचार्य हेमलता साकरे, वरिष्ठ शिक्षक विजेन्द्र तिवारी सहित स्टाफ मौजूद रहा।
Image may contain: 4 people, people standing

तीज पर मंदिर में उत्सव
हरियाली तीज पर अनगढ़ हनुमान मंदिर में बुधवार दोपहर विशेष उत्सव मनाया गया। महिला मंडल ने भजन-कीर्तन किए। शाम को राधा-कृष्ण की झांकी सजाकर पूजन-आरती की गई। महिलाओं ने झूले का भी आनंद उठाया।


चित्रांशी महिला मंडल ने मनाया पर्व
चित्रांशी महिला मंडल द्वारा बुधवार को चित्रांश मंदिर में हरियाली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिलाओं ने झूले का भी लुत्फ उठाया।

Image may contain: 6 people, people standing


रंग-बिरंगे परिधान में गाए सावन के गीत
अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा बुधवार को अग्रसेन भवन में हरियाली तीज का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सरोज अग्रवाल ने बताया कि रंग-बिरंगे परिधान में महिलाओं ने हंसी-ठिठोली के साथ सावन के गीत गाए। झूले का भी आनंद उठाया। इस अवसर पर मनोरंजक गेम के भी आयोजन किए गए।


सुहाग के लम्बी उम्र की कामना…
माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा बुधवार को हरियाली तीज का सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम सिवनी रोड पर निजी रिसोर्ट में किया गया। महिलाओं ने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की।
Image may contain: 19 people, people smiling, outdoor




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो