scriptरूस में झंडे गाडऩे वाली खुशबू का सम्मान | Russia planted a flag in honor of fragrance | Patrika News
छिंदवाड़ा

रूस में झंडे गाडऩे वाली खुशबू का सम्मान

छात्राओं ने प्रेरणा लेकर खुशबू जैसे बनने की इच्छा जाहिर की।

छिंदवाड़ाSep 30, 2016 / 12:34 am

chhindwara

chhindwara

परासिया (छिंदवाड़ा). हाल ही में रूस के मास्को से कई देशों के खिलाडिय़ों को पराजित कर अपने घर लौटी अंतरराष्ट्रीय बैडंिमंटन खिलाड़ी खुशबू पटेल का बुधवार को कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में सम्मान किया गया। इस दौरान छात्राओं ने प्रेरणा लेकर खुशबू जैसे बनने की इच्छा जाहिर की। गौरतलब है कि वल्र्ड यूनिवर्सिटी बैडमिंटन प्रतियोगिता में खुशबू ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके बाद क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि पर गर्व कर सम्मान किया जा रहा है। कन्या शाला में सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरुण कपूर, दीनदयाल अंत्योदय समिति के अध्यक्ष पूरन राजलानी, लायंस क्लब के अध्यक्ष हेमंत जैन, खुशबू के पिता नगर पालिका उपाध्यक्ष राधे सूर्यवंशी, प्राचार्य सुधीर मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षिका सुरेंद्र कौर खंडूजा आदि ने खुशबू का सम्मान किया। खुशबू ने अपने खेल के सफर के विषय में बात की और छात्राओं से भी बेहतर करने का आहवान किया। कार्यक्रम में रासेयो कार्यक्रम अधिकारी ममता राउत, लायंस और लायनेस क्लब के सदस्य थे।

मुक्ता को रजत और स्वर्ण पदक
पांढुर्ना (छिंदवाड़ा). सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मुक्ता हरीश नागले ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। मुक्ता की इस कामयाबी पर विद्यालय की ओर से प्राचार्य विजय साहू ने छात्रा को सम्मानित किया। विद्यालय और आचार्य परिवार ने मुक्ता के उज्जवल भविष्य की कामना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो