scriptगांबिया के राष्ट्रपति ने देश को इस्लामी गणराज्य घोषित किया | Gambia's president declared the country the Islamic Republic | Patrika News
राज्य

गांबिया के राष्ट्रपति ने देश को इस्लामी गणराज्य घोषित किया

अफ्रीकी देश गांबिया के राष्ट्रपति याह्या जम्मेह ने धर्मनिरपेक्ष देश को इस्लामी गणराज्य घोषित कर दिया है।

Dec 12, 2015 / 06:23 am

firoz shaifi

अफ्रीकी देश गांबिया के राष्ट्रपति याह्या जम्मेह ने धर्मनिरपेक्ष देश को इस्लामी गणराज्य घोषित कर दिया है।

जम्मेह ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर कहा कि देश की धार्मिक पहचान और मूल्यों के साथ साथ मैं इसे एक इस्लामी राज्य भी घोषित करता हूं।

उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम बहुसंख्यक में है ऐसे में गांबिया औपनिवेशिक विरासत को जारी नहीं रख सकता है।

18 लाख लोगों की गांबिया की आबादी वाले देश में 95 प्रतिशत मुस्लिम है। उन्होंने कहा कि राज्य अन्य धर्मों के नागरिकों को अभी भी अपने धर्म के अनुसार आचरण करने की इजाजत देगा।

 गांबिया के आय का मुख्य स्रोत कृषि और पर्यटन है तथा संयुक्त राष्ट्र विकास सूंचकांक में यह 187 देशों की रैंङ्क्षकग में 165 नंबर पर है।

Home / State / गांबिया के राष्ट्रपति ने देश को इस्लामी गणराज्य घोषित किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो