scriptसुहाग की वस्तुओं से बनाई रांगोली | Suhag rangoli | Patrika News

सुहाग की वस्तुओं से बनाई रांगोली

locationछिंदवाड़ाPublished: Sep 24, 2016 05:56:00 pm

Submitted by:

Prashant Sahare

अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान चल रहे सामाजिक आयोजनों में इस दिनों विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

rangoli

rangoli

छिंदवाड़ा. अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान चल रहे सामाजिक आयोजनों में इस दिनों विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रतियोगिताएं 28 तारीख तक चलेगी। शनिवार को अग्रसेन भवन में वेलकम आईटम बनाने, सुहाग के सामान से रंागोल बनाने और टाइमपास गेम महिलाओं ने खेले। अपनी कल्पना और रचनात्मकता से बड़े सुंदर सामान और रांगोली महिलाओं ने उकेरी।

समाज की महिलाएं उत्साहपूर्वक इन आयोजनों में भाग ले रही हैं। शनिवार को हुई स्पर्धाओं में जया राजीव, अर्पणा महेश, रीता पंकज, सुमन अजय, श्रेया प्रकाश और कंचन राकेश ने प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया। मंडल के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष सरोज अगवाल, युवा मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और नवयुवती मंडल अध्यक्ष श्रुति अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती का मुख्य कार्यक्रम 1 अक्टूबर को होगा जिसमें सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो