scriptअगले कुछ दिनों धुंध के आसार | The next few days is expected to mist | Patrika News

अगले कुछ दिनों धुंध के आसार

locationछिंदवाड़ाPublished: Dec 03, 2016 07:42:00 pm

Submitted by:

Prashant Sahare

न्यूनतम तापमान भी उतरने के संकेत…पूर्वोत्तर में सुबह गहराती जा रही धुंध और प्रदेश के मध्यांचल को भी अपने
में समेटते जा रही है। मौसम जानकारों ने अगले तीन दिनों में छिदंवाड़ा में
भी धुंध रहने की बात कही है।

chhindwara

chhindwara

छिंदवाड़ा. पूर्वोत्तर में सुबह गहराती जा रही धुंध और प्रदेश के मध्यांचल को भी अपने में समेटते जा रही है। मौसम जानकारों ने अगले तीन दिनों में छिदंवाड़ा में भी धुंध रहने की बात कही है। इधर तापमान सामान्य और धीरे-धीरे और नीचे उतर रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापामान 13 डिग्री के आसपास रहा। दिसंबर के महीने में जिले में औसत तापमान 29 और 13 डिग्री आंका गया है।

हवाओं की रफ्तार बढऩे के कारण रात को ठंड और गहरा रही है। उत्तर पूर्व से चल रही हवाएं रात को ठिठुरा रही है। वातवारण में नमी भी फैल रही है यही कारण है कि कोहरे के आसार क्षेत्र में भी बन रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिनों में दिन का तापमान तो 28-29 डिग्री के आसपास रहेगा लेकिन चटकदार धूप नही रहेगी।

इधर रात का तापमान लगभग दो डिग्री उतर सकता है यानि मंगलवार तक रात को ठंड और बढ़ सकती है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल ठंड का जोर कुछ ज्यादा दिख रहा है। पिछले साल दिसंबर के पहले पखवाड़े में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री था। इस साल ठंडक ज्यादा महसूस हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो