scriptमोमो सॉस | Momos Sauce | Patrika News

मोमो सॉस

Published: Aug 13, 2016 12:26:00 pm

अब घर पर ही बनाएं मोमो सॉस भी, यहां पढ़ें आसान रेसिपी

momos sauce

momos sauce

आपके बच्चों पर भी मोमोज खाने की दीवानगी चढ़ी हुई है तो घर पर ही अपने बच्चों की ये ख्वाहिश पूरी करें। अक्सर मोमोज तो आसानी से बन जाते हैं, लेकिन इसके साथ परोसी जाने वाली चटनी बनाने में परेशानी होती है। यहां पढ़ें इसे बनाने की आसान रेसिपी।


तयारी का समय: 2 मिनट
पकाने का समय:  10 मिनट
कुल समय:  12 मिनट
उत्पाद:  250 ग्राम टमाटर लहसुन चटनी मोमो सॉस

सामग्री:

टमाटर – 250 ग्राम
लहसुन – 6
मेथी दाना – 1/2 चम्मच
दालचीनी – 3″ Inch
तेल – 2 बड़ा चम्मच
काली मिर्च – 1/2 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – 1/4 चम्मच
राइ – 1/2 चम्मच
नमक – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1-1/2 चम्मच
देगी मिर्च (ऐच्छिक) or कश्मीरी मिर्च – लाल रंग के लिए – 1 चम्मच
धनिया (ऐच्छिक) – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 3

विधि

– टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर पतला बारीक पीस ले।
– अब लहसुन, हरी मिर्च दाल कर एक बार और पीस ले।
इसे एक तरफ रख दे बाद में इस्तेमाल करने के लिए।

एक कढाई में तेल दाल कर तेज़ आंच पर गरम करें 1 मिनट के लिए।
1 मिनट बाद, इसमें राइ, मेथी दाना, और दालचीनी डाले। इसे 30 सेकंड के लिए पकने दे।
30 सेकंड बाद स्टोव को हलकी आंच पर कर दे।
अगर आप धनिया नहीं इस्तेमाल कर रहे है तो आगे बढ़ जाए।
अब धनिया डाले एंड मिलाये।

अब इसमें पिसा हुआ टमाटर डाले एंड मिलाये। स्टोव को तेज़ आंच पर कर दे और एक उबाल आने दे। उबाल आने में 3-4 मिनट लग सकते है।
उबाल आने पर स्टोव को माध्यम आंच पर कर दे। अब नमक और लाल मिर्च पाउडर डाले। इसी समय देगी मिर्च या फिर कश्मीरी मिर्च भी दाल दे।
ध्यान रहे के हम अलग से कोई लाल रंग डालना नहीं चाहते।

इसे मिलाये और 5 मिनट के लिए पकने दे।
5 मिनट बाद चटनी में से पानी सूख जायेगा और वह गाढ़ी हो जाएगी।
अब स्टोव को बंद कर दे। कलि मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर दाल कर मिलाये।
टमाटर लहसुन चटनी अब बिलकुल तैयार है। इसे थोडा ठंडा होने दे और फिर परोसे।

रख रखाव और परोसना

आप इसे रेफ्रीजिरेटर में ठंडा करके 3-4 दिन तक इस्तेमाल में ला सकते है।
मोमो के साथ इस चटनी को ठंडा ही खाया जाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो