scriptपिस्तौल दिखाकर लूटा | Pistol showing looted | Patrika News

पिस्तौल दिखाकर लूटा

locationचित्तौड़गढ़Published: Apr 18, 2015 12:47:00 am

यहां इशक्काबाद कॉलोनी स्थित एक मकान
में गुरूवार रात को घुसे लुटेरों ने महिला को पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की। लुटेरे
मौके से करीबन

निम्बाहेड़ा। यहां इशक्काबाद कॉलोनी स्थित एक मकान में गुरूवार रात को घुसे लुटेरों ने महिला को पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की। लुटेरे मौके से करीबन पांच लाख से अधिक का माल उड़ा ले गए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने मामला दर्ज किया। इससे पहले मकान मालिक सलीम खान परिजनों के साथ बांसवाड़ा गया हुआ था। यहां पीछे से सलीम की पुत्रवधू रेहाना व एक वर्षीय पौत्री यहां मकान में थे। रात करीब 8 बजे दो अज्ञात नकाबपोश यहां मकान में घुस आए। यहां बचाव के प्रयास कर रही रेहाना पर लुटेरों ने पिस्तौल तान दी।

डर के कारण रेहाना ने लुटेरों के कहने पर अलमारी सहित अन्य ताले खोल दिए। लुटेरों ने सोने, चांदी के आभूषणों सहित नगदी को रेहाना के दुपट्टे में बांधी। फिर रेहाना की एक वर्षीय पुत्री को मकान के मुख्य द्वार तक साथ ले गए। रास्ता साफ देख लुटेरे लड़की को गेट पर छोड़कर भाग निकले। हाथ-पैर बंधी हुई रेहाना जैसे-तैसे गेट तक पहुंची। यहां उसने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद जमा हुई लोगों की भीड़ ने रेहाना के हाथ-पैर खोले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान मालिक सलीम खान ने मामला दर्ज करवाया। बताया कि लुटेरे 19 तोला सोना, एक किलो चांदी, 12 हजार नकद ले गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो