scriptHP ने पेश किया क्यूब डिजाइन वाला अनोखा गेमिंग डेस्कटॉप | HP launches Omen X gaming Desktop | Patrika News

HP ने पेश किया क्यूब डिजाइन वाला अनोखा गेमिंग डेस्कटॉप

Published: Aug 22, 2016 01:45:00 pm

Submitted by:

Anil Kumar

अमरीकी कंपनी HP का यह हाई एंड गेमिंग डेस्कटॉप है जिसें ओमेन एक्स नाम से लाया गया है

HP Omen X Desktop

HP Omen X Desktop

नई दिल्ली। अमरीका की मल्टिनेशनल टेक्नॉलोजी कंपनी HP ने एक अनोका हाई एंड गेमिंग डेस्कटॉप पेश किया है। कंपनी ने इसे ओमेन एक्स नाम से पेश किया है। इस डेस्कटॉप को अनोखा इसलिए कहा जा रहा हैं क्योंकि यह देखने में डेस्कटॉप की तरह बिल्कुल भी नहीं लगता। क्यूब की तरह डिजाइन वाले इस कंप्यूटर के स्पेसिफिकेशंस भी दमदार हैं।

खेल सकते हैं 4के वीआर गेम्स
HP Omen X डेस्कटॉप के पावरफुल होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 4के और वर्चुअल रियलिटी गेम्स खेले जा सकते हैं। बता दें कि साधारण लैपटॉप में आप 4K और वर्चुअल रियलिटी तो दूर आप फुल एचडी गेम तक नहीं खेल सकते हैं। लेकिन यह डेस्कटॉप यह सुविधा देता है।

इसलिए खास है डिजाइन
क्यूब शेप वाले इस डेस्कटॉप के कई फायदे हैं। इसमें कई चैंबर्स बने हैं जिसमें कंप्यूटर्स के अलग अलग कॉम्पोनेंट्स को लगाया गया है। इसमें खास बात यह है कि अगल चैंबर्स की वजह से इसमें कूलिंग भी बनी रहेगी।

शानदार फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन
इस डेस्कटॉप कंप्यूटर के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो इसके बेस वेरियंट में इंटेल का सबसे एडवांस प्रोसेसर यानी आई7 स्काईलेक लगाया गया है। इसके अलावा इसमें 8जीबी रैम और 2 टेराबाइट की हार्ड डिस्क दी गई है। इसके के साथ ही इसमें 256 जीबी की एसएसडी मेमोरी भी दी गई है।

नहीं होगा गर्म
गेमिंग के दौरान यह गर्म न हो इसके लिए इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। साथ ही बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए इसमें एएमडी रेडिओन आरएक्स 480 ग्राफिक्स लगाया गया है और इसमें भी 4जीबी रैम दिया गया है। इसमें 10 यूएसबी पोर्ट्स, 8 पोर्ट 3.0 तथा 2 पोर्ट यूएसबी टाइप सी वाले हैं।

ये है कीमत
कंपनी की वेबसाइट पर इस डेस्काटॉप कंप्यूटर की शुरूआती कीमत 1799 डॉलर (लगभग 120326 रूपए) है। फिलहाल इसे यूएस में उपलब्ध कराया जा रहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसे भारत में भी उपलब्धता कराया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो