script

इंफोसिस के 113 कर्मचारी 1 साल में ही बन गए करोड़पति

Published: May 24, 2015 11:57:00 am

पिछले साल कंपनी के केवल 18 कर्मचारियों को ही 1 करोड़ से ज्यादा सैलेरी मिलती थी

Infosys

Infosys

नई दिल्ली। आईटी कंपनी इंफोसिस के कर्मचारियों को सैलेरी देने के मामले में उदारता के चलते एक साल में ही कंपनी के 113 कर्मचारी करोड़पति बन गए हैं। पिछले दिनों कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का ने टॉप परफॉर्मेस करने वाले 3000 कर्मचारियों को आईफोन 6 तोहफे में दिया था। जहां पिछले साल कंपनी के केवल 18 कर्मचारियों को ही 1 करोड़ से ज्यादा सैलेरी मिलती थी, वहीं इस साल यह संख्या बढ़कर 113 हो गई है।

यही नहीं कंपनी में 60 लाख से ज्यादा सैलेरी पाने वाले कर्मचारियों की संख्या भी 202 हो गई है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में कुल 72 कर्मचारियों को ही 60 लाख रूपए से ज्यादा वेतन मिलता था। वहीं कंपनी के सभी एग्जीक्यूटिव वीपी 3 से 4 करोड़ रूपए के पैकेज पर काम कर रहे हैं। पिछले साल यह पैकेज औसतन 1.5 करोड़ था। इंफोसिस की वार्षिक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है।

दरआसल पिछले साल अगस्त में ही इंफोसिस के सीईओ बनने के बाद विशाल सिक्का ने टॉप लेवल के कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने से रोकने के लिए वेतन में बढ़ोतरी की थी। खुद विशाल सिक्का यहां 5.08 मिलियन डॉलर की सैलेरी पर आए थे, इसमें 900000 डॉलर उनकी बेस सैलेरी थी और 4.18 मिलियन डॉलर वेरिएबल सैलेरी।

ट्रेंडिंग वीडियो