scriptमिस्त्री के बाद अब टाटा ग्रुप के एचआर प्रमुख ने भी दिया इस्तीफा | After Mystry, HR chief of Tata group resigned | Patrika News

मिस्त्री के बाद अब टाटा ग्रुप के एचआर प्रमुख ने भी दिया इस्तीफा

Published: Oct 30, 2016 10:58:00 am

कुछ दिनों पहले ही टाटा ग्रुप के चेयरमैन के पद से साइरस मिस्त्री को हटाया गया था

Tata Steel

Tata Steel

मुंबई। टाटा समूह के चेयरमैन पद से साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के कुछ ही दिन बाद समूह के मानव संसाधन विभाग प्रमुख (एचआर हेड) एन.एस. राजन ने भी त्यागपत्र दे दिया है। राजन, मिस्त्री द्वारा गठित समूह कार्यकारी परिषद के भी सदस्य थे। सोमवार को मिस्त्री को हटाने के साथ ही परिषद को भी भंग कर दिया गया था।

उम्मीद है कि टाटा ग्रुप जल्द ही नए सीएचआरओ के नाम की घोषणा कर सकता है।राजन का इस्तीफा रतन टाटा और सायरस मिस्त्री में मौजूदा मनमुटाव के बीच आया है जब दोनों ओर से आरोपों के तीर चल रहे हैं। उद्योग जगत के एक्सपट्र्स का कहना हैं कि सीएचआरओ का पद लंबे समय तक खाली रहा तो लोगों के नजरिए से यह ठीक नहीं होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो