scriptब्रांड वैल्यू में बड़ी गिरावट के बावजूद नंबर वन है टाटा ग्रुप | Despite of major fall in brand value, Tata group is number one | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

ब्रांड वैल्यू में बड़ी गिरावट के बावजूद नंबर वन है टाटा ग्रुप

टॉप 100 कंपनियों की कुल ब्रैंड वैल्यू करीब 120 अरब डॉलर आंकी गई है

Jul 21, 2016 / 11:20 am

अमनप्रीत कौर

Tata Group

Tata Group

नई दिल्ली। टाटा, रिलायंस और आईटीसी समेत सात दिग्गज कंपनी समूहों को पिछले साल की तुलना में अपनी ब्रांड वैल्यू में बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद टाटा समूह ने अपनी नंबर वन रैंकिंग बरकरार रखी है। टॉप 100 कंपनियों की कुल ब्रैंड वैल्यू करीब 120 अरब डॉलर आंकी गई है। यह रैंकिंग कंसलटैंट ब्रांड फाइनेंस के नवीनतम संस्करण से सामने आई है।

टाटा-अडानी को क्यों हुआ नुकसान

टाटा ग्रुप की स्थिति स्टील इंडस्ट्री की वजह से कमजोर हो रही है। वहीं पर्यावरण संबंधी कानूनों और निवेशकों की कमी की वजह से अडानी ग्रुप की 10 अरब डॉलर की विवादास्पद कारमाइकल माइन, क्वींसलैंड के रेल और पोर्ट प्रोजेक्ट पर गंभीर खतरे हैं। इससे उसकी ब्रांडिंग पहले से कमजोर पड़ी है।

रॉयल एनफील्ड की ग्रोथ सबसे तेज

भारत की टॉप 100 फाइनेंशियल कंपनियों की सूची में आईटीसी, रॉयल एनफील्ड (91 फीसदी ग्रोथ), कोल इंडिया लिमिटेड (82 फीसदी) और यस बैंक (68 फीसदी) के साथ ब्रैंड वैल्यू में सबसे तेजी से सुधार करने वालों में शामिल रहे। वहीं सुजलोन एनर्जी, आईडीबीआई बैंक, अडानी की स्थिति में कमी आई है।

ऐसा रहा टॉप 12 का प्रदर्शन

ब्रैंड : रैंक (2015) : रैंक (2016) : ब्रैंड वैल्यू : बदलाव

टाटा ग्रुप : 1 : 1 : 1,371.3 : -11
एलआईसी : 2 : 3 : 665.1 : 35
एयरटेल : 3 : 4 : 576.8 : 28
एसबीआई : 4 : 2 : 576 : -12
इन्फोसिस : 5 : 7 : 479.4 : 40
रिलायंस : 6 : 5 : 355.4 : -3
ओएनजीसी : 7 : 10 : 342.3 : 18
एलएंडटी : 8 : 8 : 336 : 4
इंडियन ऑयल : 9 : 6 : 326.1 : -7
एचसीएल : 10 : 9 : 323.6 : 3
महिंद्रा : 11 : 14 : 249.9 : 37
विप्रो : 12 : 13 : 267.4 : 16
*ब्रांड वैल्यू के आंकड़े करोड़ डॉलर में

Home / Business / Corporate / ब्रांड वैल्यू में बड़ी गिरावट के बावजूद नंबर वन है टाटा ग्रुप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो