scriptForbes : दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं में चार भारतीय | Four Indians among world's 100 most powerful women by Forbes | Patrika News

Forbes : दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं में चार भारतीय

Published: May 27, 2015 12:29:00 pm

इंदिरा नूई और पद्मश्री वॉरियर को भी मिली है इस सूची में जगह, पढ़ें और कौन हैं इस सूची में

Forbes

Forbes

नई दिल्ली। फोर्ब्स पत्रिका की ओर से जारी की गई विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में चार भारतीय महिलाओं ने भी जगह बनाई है। वर्ल्ड 100 मोस्ट पावरफुल विमन की सूची में सबसे ऊपर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल का नाम है, जबकि भारत से एसबीआई चीफ अरूंधति भट्टाचार्य, आईसीआईसीआई बैंक की हैड चंदा कोचर, बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ और एचटी मीडिया चेयरपर्सन शोभना भरतिया का नाम भी शामिल है।


वहीं भारतीय मूल की पेप्सिको कंपनी की चीफ इंदिरा नूई और सिस्को की चीफ टेक्निोलॉजी एंड स्ट्रेटेजी ऑफिसर पद्मश्री वॉरियर का नाम भी इस सूची में शामिल है। फोर्ब्स की इस 12वीं वार्षिक सूची में एंटरप्रेन्यॉर्स, सीईओ, राजनीतिज्ञ, सेलेब्रिटी रोल मॉडल्स, बिलेनियर एक्टिविस्ट्स और समाज सेवी शामिल हैं। इस सूची में भट्टाचार्य को 30वां, कोचर को 35वां, मजूमदार को 85वां और भरतिया को 93वां स्थान दिया गया है।

यह है टॉप 10 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची

1. एंजेला मर्केल – जर्मन चांसलर
2. हिलेरी क्लिंटन – राजनीतिज्ञ
3. मेलिंडा गेट्स – समाज सेवी
4. जेनेट येलेन – फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन
5. मैरी बैरा – जीएम की सीईओ
6. क्रिस्टीन लगार्डे – आईएमएफ चीफ
7. डिलमा रॉसेफ – ब्राजीली राष्ट्रपति
8. शैरिल सैंडबर्ग – फेसबुक सीओओ
9. सुसैन वोजसिकी – यूट्यूब सीईओ
10. मिशेल ओबामा – अमरीकी फर्स्ट लेडी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो