scriptभारत की सबसे महंगी फ्लाइट मुंबई से शुरू, ये होंगी फेसिलिटीज | India's most expensive flight will run from mumbai to new york | Patrika News

भारत की सबसे महंगी फ्लाइट मुंबई से शुरू, ये होंगी फेसिलिटीज

Published: May 04, 2016 11:38:00 am

यूएई की एयरलाइन्स एत्तिहाद एअरवेज ने मुंबई से न्यूयॉर्क जाने के लिए दुनिया की सबसे महंगी फ्लाइट सर्विस शुरू की है

most expansive flight

most expansive flight

मुंबई। संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन्स एत्तिहाद एअरवेज ने मुंबई से न्यूयॉर्क जाने के लिए दुनिया की सबसे महंगी फ्लाइट सर्विस शुरू की है। यह फ्लाइट एक मई से आरंभ हुई है तथा 19 घंटे 21 मिनट में मुंबई से न्यूयॉर्क तक का सफर तय करेगी। यात्रा के दौरान फ्लाइट मुंबई से अबू धाबी और लंदन होते हुए न्यूयॉर्क जाएगी। फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क तक का किराया 25.22 लाख रुपए होगा। यह फ्लाइट खासतौर पर उन लोगों के लिए चलाई गई है जो यात्रा के दौरान भी पूरे ऐशो-आराम का अनुभव करना चाहते हैं।

ये होंगी इस फ्लाइट की खासियतें
फ्लाइट एयरबस A380 ‘द रेसिडेंस’ हर तरह की लग्जरी फैसेलिटीज से इक्विपड है। इसकी टोटल सिटिंग कैपेसिटी 496 पैसेंजर्स की है। फ्लाइट में पैसेंजर्स को तीन कमरों का अपार्टमेंट दिया जाएगा। इसमें लिविंग रूम, बेडरूम और शॉवर रूम शामिल होगा। साथ ही किसी भी सर्विस के लिए बटलर और एक्सक्लूसिव शेफ भी उपलब्ध रहेगा। अपार्टमेंट में 32 इंच फ्लैट टीवी, लेदर डबल सोफा, लग्जीरियस टू वे फोल्डिंग डाइनिंग टेबल की फैसिलिटी भी उपलब्ध करवाई गई है।

फ्लाइट में तीन तरह की सर्विस होंगी- इकॉनोमी क्लास, बिजनेस क्लास तथा फर्स्ट क्लास। केवल फर्स्ट क्लास वाले पैसेंजर्स को ही अपार्टमेंट की सुविधा दी जाएगी। साथ ही यात्रियों को शॉफर ड्रिवन लग्जरी कार में एयरपोर्ट के लिए पिक अप और ड्रॉप फैसिलिटी, प्राइवेट चेक इन, प्राइवेट लॉन्ज तक एक्सेस भी दिया जाएगा।

ये रहेगा किराया
मुंबई से अबू धाबी – 3.31 लाख रुपए
मुंबई से लंदन – 17.25 लाख रुपए
मुंबई से न्यूयॉर्क – 25.22 लाख रुपए

इस फ्लाइट को पहले न्यूयॉर्क-अबू धाबी रूट पर चलाया जा रहा था जिसे अब मुंबई तक बढ़ा दिया गया है। एत्तिहाद एयरलाइन्स इस तरह की एक अन्य फ्लाइट अबू धाबी से मेलबर्न के लिए एक जून से चलाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो