scriptमुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, 30 प्रतिशत बढ़ी नेटवर्थ | Mukesh Ambani becomes richest Indian, Bill Gates richest in the world | Patrika News

मुकेश अंबानी बने सबसे अमीर भारतीय, 30 प्रतिशत बढ़ी नेटवर्थ

Published: Feb 25, 2016 01:49:00 pm

इस सूची के मुताबिक दुनिया में अरबपतियों की संख्या 99 बढ़कर 2188 हो गई है, यह नया विश्व रिकॉर्ड है

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

बीजिंग। सबसे अमीर भातरीयों की सूची में उद्योगपति और रिलायंस इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी नंबर एक पर आ गए हैं। देश के सबसे अमीर व्यक्ति बनने वाले मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 30 प्रतिशत इजाफे के साथ 26 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इस तरह दुनिया के अमीरों की सूची में वे 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर बिल गेट्स का नाम है।

हुरन ग्लोबल रिच लिस्ट 2016 के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 111 पर पहुंच गई है। इस तरह अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत अब चीन और अमरीका के बाद तीसरे स्थान पर है। 80 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बिल गेट्स पहले स्थान पर हैं।

इस सूची के मुताबिक दुनिया में अरबपतियों की संख्या 99 बढ़कर 2188 हो गई है। यह नया विश्व रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा 2013 से 50 प्रतिशत अधिक है। भारत सूची में 111 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। यह संख्या पिछले साल से 14 अधिक है।

सूची में गेट्स के बाद वॉरेन बफेट दूसरे स्थान पर हैं। उनकी संपदा 68 अरब डॉलर आंकी गई है। इसके बाद तीसरे स्थान पर 64 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ असानसियो आर्टेगा हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो