scriptदुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों में तीन भारतीय शामिल | Mukesh Ambani, Premji Shanghvi among worlds 50 wealthiest | Patrika News

दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों में तीन भारतीय शामिल

Published: Jan 28, 2016 07:58:00 pm

बिजनेस इनसाइडर के साथ मिलकर तैयार की गई दुनियाभर के धनी लोगों की नई वेल्थ एक्स सूची में अंबानी को 24.8 अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ 27वां स्थान पर रखा गया है। 

Mukesh Ambani Premji Shanghvi among worlds 50 weal

Mukesh Ambani Premji Shanghvi among worlds 50 wealthiest

नई दिल्ली। दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीन भारतीयों का नाम शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, विप्रो के अजीम प्रेमजी और सन फार्मा के दिलीप सांघवी-को विश्व के 50 सबसे अमीर लोगों की सूची में स्थान मिला है। इस सूची में माइक्रो साफ्ट के बिल गेट्स सबसे आगे हैं। बिजनेस इनसाइडर के साथ मिलकर तैयार की गई दुनियाभर के धनी लोगों की नई वेल्थ एक्स सूची में अंबानी को 24.8 अरब डॉलर के निवल मूल्य के साथ 27वां स्थान पर रखा गया है। प्रेमजी 16.5 अरब डॉलर के साथ 43वें पर हैं जबकि दिलीप सांघवी 16.4 अरब डालर के साथ इस सूची में 44वें स्थान पर हैं।

दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों के पास कुल 1,450 अरब डॉलर की संपत्ति है जो ऑस्ट्रेलिया के कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बराबर है। इस सूची में शीर्ष पर बिल गेट्स हैं जिनके पास 87.4 अरब डालर की संपत्ति है जिनके बाद 66.8 अरब डॉलर के साथ स्पेन के व्यवसायी अमान्सियो आर्टेगा गाओना का स्थान है। इसमें 60.7 अरब डॉलर के साथ अमेरिकी निवेशक वारेन बफे तीसरे स्थान पर हैं।

मुकेश अंबानी ने इस उपलब्धि पर कहा है कि यह उनके लिए व रिलायंस परिवार के एक लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए बहुत गर्व का दिन है। अंबानी ने कहा है कि हम इस अवसर का इस्तेमाल खुद को पुनसमर्पित करने तथा एक ऐसे आधुनिक व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए करेंगे जिसमें हमारे सभी नागरिकों को अपनी संभावनाओं के समुचित दोहन के लिए समान अवसरों का आश्वासन हो। उन्होंने कहा कि धीरूभाई अंबानी को देश के लिये उनके योगदान पर सम्मानित किए जाने के लिये हम रिलायंस परिवार की ओर से भारत सरकार को धन्यवाद देते हैं।

टॉप-50 में सिर्फ 4 महिलाएं
नई वेल्थ एक्स लिस्ट में यह काफी चौंकाने वाला है कि महिलाएं सिर्फ चार हीं शामिल हो पाई हैं। इनमें लॉरियल की 93 वर्षीय लिलियेन बेटेनकोर्ट ने 29 अरब डॉलर के साथ 17वां स्थान प्राप्त किया है। कुल मिलाकर लिस्ट में बिजनेस के लिहाज से प्रौद्योगिक क्षेत्र का दबदबा रहा। वित्त या अन्य क्षेत्रों के मुकाबले इस क्षेत्र के सर्वाधिक 12 अरबपति शामिल हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो