scriptकंपनी का फरमान, कर्मचारी बिना अनुमति नहीं बन सकती मां | No pregnancy without employer's permission | Patrika News

कंपनी का फरमान, कर्मचारी बिना अनुमति नहीं बन सकती मां

Published: Jul 05, 2015 09:24:00 am

अनुमति के
बिना अपनी मर्जी से किया फैसला तो लगेगा जुर्माना, आदेश को लेकर विरोध में
कर्मी

pregnant

pregnant

बीजिंग। चीन में एक कंपनी ने महिला कर्मचारियों के लिए मां बनने से पहले अनुमति लेने का आदेश जारी किया है। “प्लेस ऑन द बर्थ-प्लानिंग शेडयूल” के तहत अप्लाई कर सकती हैं। यदि वह अपनी मर्जी से मां बनती है तो उसकी प्रोन्नति और सालाना इंक्रीमेंट, बोनस तक रोक दिया जाएगा। उसको किसी प्रकार का सम्मान नहीं दिया जाएगा। यही नहीं महिला कर्मचारी के ऊपर जुर्माना तक लगाया जा सकता है। कंपनी के इस कदम से कर्मचारियों में काफी रोष है, वहीं सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है। तय समय में ही बनना होगा मां कंपनी ने आदेश में स्पष्ट कहा है कि यदि एक बार कंपनी से मां बनने की इजाजत मिल गई तो महिला कर्मी को उस समय के अंदर मां बनना होगा। यदि तय समय के बाद मां बनती हैं तो उस पर एक हजार युआन यानि लगभग 10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

बिना इजाजत मां बनने पर पदोन्नति नहीं

यदि कोई महिला कर्मी इस नियम का उल्लंघन करती है तो कंपनी उसका बोनस रेक देगी, उसे कोई पुरस्कार या पदोन्नति भी नहीं मिलेगी।

ड्राफ्ट पर मांगी राय

कर्मचारियों के विरोध के बाद कंपनी का कहना है कि अभी तो सिर्फ ड्राफ्ट तैयार किया गया है और कर्मचारियों से राय मांगी है। यह किसी प्रकार का आदेश या निर्देश नहीं है।

शादी के एक साल बाद ही मां बनने की अनुमति

हेनान प्रांत के जियोजुओ स्थित सरकारी कंपनी द क्रेडिट कोऑपरेटिव के आदेश के मुताबिक जो महिलाएं एक साल या उससे ज्यादा समय से शादीशुदा हैं, वही मां बनने के लिए “प्लेस ऑन द बर्थ-प्लानिंग शेडयूल” के तहत अप्लाई कर सकती हैं। कंपनी के इस कदम का कड़ा विरोध हो रहा है।

पहली बार नहीं

– अक्टूबर 2014 में महिलाओं को मां बनने से रोकने के लिए फेसबुक-एप्पल ने 20 हजार डॉलर की पेशकश की थी।
– साल 2013 में कतर एयरलाइंस ने महिला केबिन क्रू सदस्यों को आदेश जारी किया था कि शादी से पहले कंपनी की रजामंदी लें।
– फेसबुक ने तो महिला कर्मचारियों को पैसे देना शुरू कर दिया। वहीं एप्पल इस साल से देना शुरू करेगी।
– अमरीकन एयरलाइंस के नियमानुसार महिला क्रू मेंबर को गर्भवती होने के 14 दिन के अंदर कंपनी को जानकारी देगी। सिर्फ 28 हफ्ते तक ही कर सकेंगी हवाई उड़ान।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो