scriptटाटा इंडस्ट्रीज ने मिस्त्री को बोर्ड निदेशक पद से हटाया | Tata industries out cyrus mistry for director post | Patrika News
कॉर्पोरेट वर्ल्ड

टाटा इंडस्ट्रीज ने मिस्त्री को बोर्ड निदेशक पद से हटाया

टाटा इंडस्ट्रीज ने सोमवार को टाटा संस के अपदस्थ निदेशक साइरस मिस्त्री को अपने बोर्ड के निदेशक पद से हटा दिया। कंपनी ने अपनी ईजीएम में यह फैसला किया। 

Dec 12, 2016 / 07:25 pm

आलोक कुमार

Cyurs Mistry

Cyurs Mistry


मुंबई। टाटा इंडस्ट्रीज ने सोमवार को टाटा संस के अपदस्थ निदेशक साइरस मिस्त्री को अपने बोर्ड के निदेशक पद से हटा दिया। कंपनी ने अपनी ईजीएम में यह फैसला किया। 

सूत्रों ने बताया, “टाटा इंडस्ट्रीज ने अपने ईजीएम में साइरस पी. मिस्त्री को कंपनी के निदेशक के पद से हटा दिया। वह अब कंपनी के अध्यक्ष भी नहीं रह गए हैं।”

टाटा इंडस्ट्रीज, टाटा संस की गैरसूचीबद्ध सहायक कंपनी है। टाटा मोटर्स, टाटा पॉवर और टाटा स्टील सहित टाटा की कई कंपनियों की इस कंपनी में हिस्सेदारी है।

टाटा इंडस्ट्रीज की प्रमुख गतिविधियों में टाटा की नए व्यापार में प्रवेश को बढ़ावा देना तथा ऑपरेटिंग कंपनियों के विकास के लिए निवेश करना है। 

ईजीएम के बाद टाटा इंडस्ट्रीज के बोर्ड में के.आर.एस जामवाल, आर. भिंगे, इरीना विट्टल, आशीष धवन, एन. श्रीनाथ और एफ.एन. सूबेदार शामिल हैं। 

टाटा संस ने इससे पहले मिस्त्री से कहा था कि वे कारपोरेट गर्वनेंस पर अपने मूल्यों का पालन करते हुए टाटा कंपनियों के बोर्ड से खुद इस्तीफा दे दें। 

टाटा संस ने 24 अक्टूबर को मिस्त्री को हटाकार रतन टाटा को बोर्ड का अंतरिम अध्यक्ष बना दिया था।

Home / Business / Corporate / टाटा इंडस्ट्रीज ने मिस्त्री को बोर्ड निदेशक पद से हटाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो