scriptPICS: युद्ध हुआ तो चीन का सबक सिखाएंगे भारत के ये हथियार | Patrika News
खास खबर

PICS: युद्ध हुआ तो चीन का सबक सिखाएंगे भारत के ये हथियार

6 Photos
7 years ago
1/6
भारत चीन सीमा पर तनाव बरकरार है। चीन लगातार भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अगर चीन ने भारत की ओर नजर उठाई तो कौन से हथियार चीन को करारा जवाब देंगे। आईएनएस विक्रमादित्य: आईएनएस विक्रमादित्य एक भारतीय नौसेना का विमान वाहक पोत है। इस पर तेजस जैसे लड़ाकू विमान, चेतक, ध्रुव जैसे हेलीकॉप्टर और कई मिसाइल तकनीकि मौजूद है। इस पोत के एक हजार किलोमीटर के दायरे में दुश्मन भारत के खिलाफ सिर नहीं उठा सकता है।
2/6
होवित्जर तोपों: भारत-चीन सीमा विवाद के बीच भारतीय सेना ने राजस्थान के पोखरण में होवित्जर तोपों का परीक्षण शुरू कर दिया है। इसके किसी भी दुर्गम इलाके में तैनात किया जा सकता है। जिस वजह से सरकार इसे चीन से लगती सीमा पर तैनात करने की योजना बना रही है। होवित्जर तोप को किसी भी ऊंचाई वाले क्षेत्र में हेलीकॉप्टर और विमान की मदद से ले जाया जा सकता है। इस तोप की रेंज 25 से 40 किलोमीटर तक है। 
3/6
टैंक टी-90 भीष्म: भारतीय सेना के पास उन्नत किस्म के टैंक मौजूद हैं। जिसमें सबसे घातक टैंक है टी-90 भीष्म। इस टैंक में तीन जवान बैठकर खराब रास्तों से गुजर कर आसानी से युद्ध स्थल तक पहुंच सकते हैं। इसमें 125 एमएम की चार मशीन गन लगीं हैं, जिसकी मारक क्षमता 10 किलोमीटर है।
4/6
नाग मिसाइल: चीन के पास बड़ी संख्या में टैंक मौजूद हैं। चीनी टैंकों को कमजोर करने के लिए भारत के पास नाग मिसाइल मौजूद है। यह मिसाइल किसी भी टैंक को आसानी से भेद सकता है। वहीं नाग कैरियर में एक बार में 12 मिसाइल दागी जा सकती है। इसकी मारक क्षमता चार से पांच किलोमीटर है।
5/6
आईएनएस चक्र: भारत ने कई युद्धों को सामना करने के बाद नौसेना की क्षमताओं में बढ़ोत्तरी की है। इसके तहत ही परमाणु क्षमता से लैस आईएनएस चक्र नाम की पनडुब्बी को नौसेना में शामिल किया गया है। इसके जद में चीन और पाकिस्तान समेत कई देश हैं।
6/6
ब्रह्मोस: ब्रह्मोस भारत की सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल है। ब्रह्मोस के कई संस्करणों का सफर परिक्षण हो चुका है। इसकी जद में कई देश आते हैं।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.