scriptजानिए मुनाफे से क्या-क्या खरीद सकती है एप्पल कंपनी | What Apple can buy from its $ 18bn profit? | Patrika News

जानिए मुनाफे से क्या-क्या खरीद सकती है एप्पल कंपनी

Published: Jan 29, 2015 03:03:00 pm

एपल के पास  इतनी नकदी है कि
वह माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, आईबीएम जैसी नामी कंपनियों को खरीद सकती है।

जयपुर। स्मार्टफोन बाजार पर राज कर रही एपल इंक ने अपने तिमाही नतीजों से दुनिया को चौंका दिया है। जानकारों की मानें तो एपल के पास अभी इतनी नकदी है कि वह टैक्नो जाइंट माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, आईबीएम, कोकाकोला जैसी नामी कंपनियों को आसानी से खरीद सकती है। एपल ने कमाई का जो विश्व कीर्तिमान बनाया है, पढिए उतनी नकदी से वह क्या-क्या कर सकती है।

कंपनी ने बीती तिमाही न केवल 18 अरब डॉलर यानी करीब 1.10 लाख करोड़ रूपए का मुनाफा कमाया, बल्कि अपनी कुल संपत्ति 178 अरब डॉलर (करीब 11.21 लाख करोड़ रूपए) कर ली।

दुनिया की नंबर एक कंपनी के पास माइक्रोसॉफ्ट, ऑरेकल, आईबीएम, कोकाकोला से भी कहीं अधिक दौलत एपल यदि 31.5 करोड़ अमरीकियों में अपनी संपत्ति बांटे तो हर अमरीका को मिल सकेंगे 556 डॉलर भारत की दस बड़ी कंपनियों की कुल संपत्ति भी एपल के मुकाबले काफी कम है।

क्या-क्या कर सकती है एपल इस मुनाफे से

विप्रो(कंपनी का मूल्य 28,312 करोड़ रूपए) जैसी चार कंपनियों को अपने मुनाफेसे खरीद सकती है।

27 हजार बीस्ट (अनुमानित 1.5 करोड़ डॉलर/गाड़ी) कारों की कीमत के बराबर है मुनाफा

अडाणी समूह ( संपत्ति 17.35 अरब डॉलर से ज्यादा) अडाणी समूह अभी विस्तार की स्थिति में है।

113 एयरफोर्स वन (एक की कीमत 15.88 करोड़ डॉलर) जैसे विमान खरीदे जा सकते हैं।


देश की आईटी कंपनियां – संपत्ति करोड़ रूपए में


टाटा कंसलटेंसी सर्विस – 47,779
इंफोसिस – 32,975
विप्रो – 28,312
टेक महिंद्रा – 11,925
एचसीएल टेक्नो. – 11,792

दुनिया की आईटी कंपनियां – संपत्ति अरब डॉलर में

माइक्रोसॉफ्ट, वाशिंगटन – 153.5
ऑरेकल, कैलिफोर्निया – 86.56
सैप, जर्मनी – 37.33
सीमैंटेक, अमरीका – 14.39
वीएम वेयर, कैलिफोर्निया – 12.32
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो