scriptएंटिगा टेस्ट: विराट कोहली का शतक, भारत मजबूत स्थिति में | Antigua Test: 1st test virat kohlis 143 guides india to 302/4 on day 1 against wet-indies | Patrika News

एंटिगा टेस्ट: विराट कोहली का शतक, भारत मजबूत स्थिति में

Published: Jul 22, 2016 06:13:00 am

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गुरुवार को शिखर धवन के अर्धशतक के बाद कप्तान विराट कोहली के शतक की बदौलत भारत मजबूत स्थिति में

Dhawan-Vijay

Dhawan-Vijay

एंटीगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गुरुवार को कप्तान विराट कोहली की शानदार सेन्चुरी (143*) और ओपनर शिखर धवन 84 रन की दमदार पारियों की बदौलत टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 302 रन बना लिए हैं। कोहली 143 और आर. अश्विन 22 क्रीज पर डटे हुए हैं।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका तो 14 रन के स्कोर पर ही लग गया, जब मुरली विजय (7) गैब्रियल की उछाल लेती गेंद को स्लिप में क्रेग ब्रैथवेट के हाथ में खेल बैठे। गैब्रियल और अन्य तेज गेंदबाजों ने पिच की उछाल का फायदा उठाकर परेशान शिखर धवन को भी किया, लेकिन शिखर विकेट पर टिके रहे। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा (16) ने धैर्य के साथ खेलते हुए दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़ डाले।

लंच के बाद अपने पहले ओवर में लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू ने उन्हें ब्रैथवेट के हाथों लपकवाया। बिशू ने ही चाय से पूर्व धवन को भी पेवेलियन लौटाया, जब धवन बिशू की सीधी गेंद को परख नहीं पाए और विकेटों के सामने चूक गए। उन्होंने नौ चौकों की मदद से 84 रन बनाए। इसके बाद आजिंक्य रहाणे (22) के साथ कोहली पूरे रंग में दिखे। दोनों के बीच अद्र्धशतकीय साझेदारी हुई।

भारतीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर अनिल कुम्बले का यह पहला दौरा है। कुम्बले ने कई दौरों पर भारत को जीत दिलाई है लेकिन यह दौरा उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है क्योकि उन्हें एक कोच के तौर पर खुद को साबित करना है।


टीमें :

भारत : मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), रिद्धिमान साहा, आर.अश्विन, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद समी, उमेश यादव।

वेस्ट इंडीज : क्रेग ब्राथवेट, राजेद्र चंद्रिका, डारेन ब्रावो, मार्लन सैमुएल्स, जर्मेन ब्लैकवुड, रास्टन चेज, शेन डॉरिच, कार्लोस ब्राथवेट, जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, शेनन गाब्रिएल।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो