scriptभारत-पाक सीरीज पर अनुपम बोले, पहले शांति फिर क्रिकेट | Anupam Kher against India-Pakistan cricket series | Patrika News

भारत-पाक सीरीज पर अनुपम बोले, पहले शांति फिर क्रिकेट

Published: Nov 29, 2015 12:38:00 pm

अनुपम खेर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनके पिता पान सिंह का किरदार निभा रहे हैं

Anupam Kher

Anupam Kher

रांची। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनके पिता पान सिंह का किरदार निभा रहे अभिनेता अनुपम खेर ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज को आड़े हाथों लिया है। अनुपम खेर का मानना है कि सीमा पर स्थिति सामान्य होने तक भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध बहाल नहीं करने चाहिए।

अनुपम खेर इन दिनों फिल्म की शूटिंग के लिए झारखंड में हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘मेरे मुताबिक, जब तक सीमा पर हमारे लोग मारे जाएंगे तब तक मैच नहीं होने चाहिए। अगर कूटनीति कहती है कि हमें दुश्मन या पड़ोसियों को मौका देना चाहिए, तो खेल का अपना दर्जा है। लोगों का अपना दर्जा है और संगीत का अपना दर्जा है। सरकार को इस कूटनीति को देखना होगा।’

कश्मीर में हाल ही आतंकियों के साथ मुठभेड़ में संतोष महादिक के मारे जाने के संदर्भ में खेर ने कहा कि क्रिकेट नहीं खेलकर हम पीडि़त परिवार की ओर संवेदनशीलता दर्शाएंगे। उन्होंने कहा, ‘कुछ चीजें अन्य चीजों से ऊपर होती हैं। मुझे लगता है कि हमें संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और स्थिति सामान्य होने तक फिलहाल क्रिकेट मैच स्थिगित किए जा सकते हैं। जब लोग निर्दोषों को मारना बंद कर देंगे तो फिर हम सोचेंगे। खेलने की कोई जल्दबाजी नहीं है।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो