scriptपेरिस के लव लॉक ब्रिज तक पहुंचा अनुष्का और विराट का प्यार | Anushka's special Love Locked With Virat Kohli In Paris | Patrika News

पेरिस के लव लॉक ब्रिज तक पहुंचा अनुष्का और विराट का प्यार

Published: Oct 09, 2015 04:18:00 pm

अनुष्का ने लव लॉक ब्रिज पहुंच कर बांधा अपने और विराट के नाम का ताला, पेरिस के Twitter यूजर ने शेयर की तस्वीरें

LOVE LOCK

LOVE LOCK

नई दिल्ली। विराट इन दिनों टीम इंडिया के साथ साउथ-अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ खेलने में व्यस्त हैं और अनुष्का अपनी अप-कमिंग फिल्म च्च्ऐ दिल है मुश्किलज्ज् की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए अनुष्का को पेरिस से लेकर-ऑस्ट्रिया तक सफर करना पड़ा है। लेकिन दोनों के दिलों के तार इतने पक्के हैं कि इतने व्यस्त दिनचर्या के बावजूद ये दोनों स्टार्स एक दूसरे को कभी नहीं भूलते हैं।

इसका सबसे ताज़ा उदाहरण मिला अनुष्का शर्मा के फेसबुक पेज से मिला। असल में अनुष्का ने अपने फेसबुक पेज पर पेरिस के लव लॉक ब्रिज पर खुद के बांधे हुए लॉक की एक तस्वीर शेयर की है। इस लॉक पर लिखा था विराट लव्स अनुष्का। इस ताले पर आगे की तरफ लिखा था अनुष्का लव डूड। अनुष्का के लव लॉक के पिछले हिस्से की तस्वीर शेयर की पेरिस में रहने वाले एक ट्विटर यूज़र अर्सलन खान ने शेयर की हैं। अर्सलन ने लिखा कि, देखो मैनें पेरिस लव लॉक ब्रिज पर क्या देखा।


बिलकुल उसी गुलाबी रंग का है जो अनुष्का ने साझा किया था। वहीं विराट-अनुष्का के लॉक के नीचा का ताला भी बिल्कुल उसी गोल्डन रंग का है जो अनुष्का की तस्वीर में है। यानी इस तस्वीर ने उन सभी खबरों को सिरे से नकार दिया है जो विराट-अनुष्का के रिलेशनशिप पर सवाल उठा रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो