scriptविराट के परिवार से मिलने उनके घर पहुंची अनुष्का शर्मा | Anushka visits Virat's family at his Delhi home | Patrika News

विराट के परिवार से मिलने उनके घर पहुंची अनुष्का शर्मा

Published: Apr 02, 2015 09:32:00 am

अनुष्का और
विराट क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी में भी शरीक होंगे

Virat Anushka

Virat Anushka

नई दिल्ली। क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों दिल्ली में समय बिता रहे हैं। इस दौरान सूत्रों के हवाले से खबर है कि अनुष्का शर्मा कोहली के मीरा बाग स्थित घर में उनके परिवार से भी मिलने पहुंचीं। गौरतलब है कि 3 अप्रेल को क्रिकेटर सुरेश रैना महिला मित्र प्रियंका चौधरी से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इस आयोजन में विराट और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का को भी आमंत्रित किया गया है।

खबरों के मुताबिक हाल ही विराट और अनुष्का को दिल्ली के एक रेस्टोरेंट से डिनर करने के बाद कार में निकलते देखा गया। विराट खुद सफेद रंग की रेंज रोवर कार चला रहे थे। विश्व कप 2015 के बाद विराट और अनुष्का को एयरपोर्ट से हाथों में हाथ डाले निकलते देखा गया था। गौरतलब है कि विश्व कप से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने रिश्ते के बारे में मीडिया में खुलासा कर दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो