scriptबेंगलूरू में क्रिस गेल सुनामी, मैदान पर बहे टी20 रिकॉर्ड | Chris Gayle hits 5th IPL century against KXIP | Patrika News

बेंगलूरू में क्रिस गेल सुनामी, मैदान पर बहे टी20 रिकॉर्ड

Published: May 07, 2015 09:38:00 am

आईपीएल की किसी एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड भी गेल के ही नाम है

chris gayle

chris gayle

बेंगलूरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने बुधवार को अपनी बल्लेबाजी से मैदान पर तूफान मचा दिया। क्रिस गेल ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पांचवां शतक लगाया। गेल ने एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 46 गेंदों में पांच चौके और 11 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया।

आईपीएल-8 में गेल का यह पहला शतक है। गेल से पहले आईपीएल-8 में एकमात्र शतक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्लम ने लगाया था। गेल पहले से ही आईपीएल में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल की किसी एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड भी गेल के ही नाम है। गेल ने 23 अप्रैल, 2013 को पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी में 17 छक्के लगाए थे।

टी20 क्रिकेट में एक बल्लेबाज द्वारा 10 से ज्यादा छक्के 29 लगाए गए हैं और अकेले गेल ने ही ऎसा 10 बार कर दिया। इस पारी के दौरान गेल ने आईपीएल में तीन हजार रन भी पूरे कर लिए और इसके लिए उन्होंने केवल 75 पारियां ली, जो कि रिकॉर्ड है। उनसे पहले सुरेश रैना और गौतम गंभीर भी 3000 आईपीएल रन पूरे कर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो