script

फिक्स हुई युवी की शादी की तारीख, चंडीगढ़ में होगा कार्यक्रम

Published: Sep 28, 2016 11:31:00 pm

युवराज और हेजल कीच की शादी की तारीख तय हो गई है। भारतीय क्रिकेटर आने वाली 30 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे

नई दिल्ली। जो लोग अपने चेहते क्रिकेटर युवराज सिंह को शादी के जोड़े में देखना चाहते है उनका इतंजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। युवराज और हेजल कीच की शादी की तारीख तय हो गई है। भारतीय क्रिकेटर आने वाली 30 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

बता दें युवराज पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया के बाली में बॉलवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ सगाई की थी। हालांकि युवी के रिसेप्शन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन कहा जा रहा है उनका रिसेप्शन दिसंबर माह में 5 या 7 तारीख को हो सकता है। युवराज सिंह के परिजनों ने शादी की डेट कन्फर्म कर दी है। इस पूरे समारोह से मीडिया को दूर रखा जाएगा।

दूसरी ओर युवी के बारें में एक और खबर आ रही है। खबर है कि युवराज सिंह की न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले माह शुरू होने वाले वनडे सीरीज में वापसी हो सकती है। उन्होंने हाल ही में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। हाल ही में युवी ने दलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड टीम का नेतृत्व किया था। उनकी टीम ने गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया ब्लू के साथ फाइनल मुकाबला खेला था।

ट्रेंडिंग वीडियो