scriptईशांत शर्मा की शादी में शामिल हुये महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह | dhoni and yuvraj attend ishant sharma's wedding | Patrika News

ईशांत शर्मा की शादी में शामिल हुये महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह

Published: Dec 10, 2016 01:55:00 pm

Submitted by:

राहुल

आज कल भारतीय क्रिकेट में क्रिकेट सितारों की शादी का सीजन चल रहा है. हाल
ही में युवराज सिंह की शादी के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज
गेंदबाज इशांत शर्मा भी परिणय सूत्र में बढ़ गए और अपनी एक और नई पारी की
शुरुआत की है..

dhoni and yuvraj attend ishant sharma's wedding

dhoni and yuvraj attend ishant sharma’s wedding

आज कल भारतीय क्रिकेट में क्रिकेट सितारों की शादी का सीजन चल रहा है. हाल ही में युवराज सिंह की शादी के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी परिणय सूत्र में बढ़ गए और अपनी एक और नई पारी की शुरुआत की है। बीते 9 दिसम्बर को भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रतिमा सिंह के साथ दिल्ली में सात फेरे लिए और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गये।


इशांत शर्मा की शादी इंटरनेशनल बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ हुई है। दोनों की शादी गुड़गांव के नॉटिंघम हिल्स फॉर्म हाउस में हुईं. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ इशांत शर्मा ने अपनी शादी में रेड और गोल्डन कलर की शेरवानी पहन रखी थी, तो वहीं प्रतिमा पीले कलर के शादी के जोड़े में नजर आईं।


इशांत और प्रतिमा की शादी का सबसे खास आकर्षण रहे भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह। धोनी और युवराज दोनों ही इशांत की शादी में पहूँचे।


बता दें कि प्रतिमा सिंह एक इंटरनेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। 2013 में दिल्ली में हुए एक बास्केटबॉल टूर्नामेंट में इशांत चीफ गेस्ट बनकर आए थे, वहीं, उनकी मुलाकात प्रतिमा से हुई।” इसके बाद इशांत जब भी खाली रहते, वो प्रतिमा का मैच देखने आते थे। एक साल तक बातचीत का सिलसिला चलता रहा और दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई। इशांत अपनी पत्नी प्रतिमा सिंह को ब्यूटी क़्वीन कह कर बुलाते हैं।

पहली मुलाकात में ही हो गया था प्यार-


इशांत और प्रतिमा के बीच लव एट फर्स्ट साइट हुआ। यह बात खुद इशांत शर्मा ने स्वीकारी है। प्रतिमा के अनुसार इशांत का नेचर उन्हें भी पहली मुलाकात में ही अच्छा लगा। उन्होंने पहली मुलाकात के बाद उनका पूरा मैच देखा था। वहीं से इशांत और प्रतिमा की दोस्ती शुरू हुई और कुछ ही महीनों में प्यार में तब्दील हो गई।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो