scriptजब बने ये रिकॉर्ड तब दूसरे छोर पर मौजूद रहे धोनी, इसे आप संयोग कहेंगे या किस्मत! | dhoni is very lucky, he witnessed these moments from non striking end | Patrika News

जब बने ये रिकॉर्ड तब दूसरे छोर पर मौजूद रहे धोनी, इसे आप संयोग कहेंगे या किस्मत!

Published: Jan 17, 2017 03:38:00 pm

Submitted by:

राहुल

भारतीय खिलाड़ियों ने कई ऐसे विश्व कीर्तिमान बनाए जो
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बनाए गए। इस दौरान जो भी रिकॉर्ड बने
धोनी उन सब के साक्षी रहे…

dhoni

dhoni

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने सफल कप्तानी भरे सफर को अलविदा कह चुके हैं। अपनी कप्तानी के दौरान धोनी ने भारत को ख़ुशी मनाने और गर्व करने के कई मौके दिए। वो भारत के एकलौते ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने ICC के तीन सबसे बड़े टूर्नामेंट में भारत को विजयी बनाया।
Related image
इस दौरान वो कई ऐसे विश्व कीर्तिमानों का हिस्सा रहे जो विश्व क्रिकेट में अनुकरणीय रहे। भारतीय खिलाड़ियों ने कई ऐसे विश्व कीर्तिमान बनाए जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में बनाए गए। इस दौरान जो भी रिकॉर्ड बने धोनी उन सब के साक्षी रहे। भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए कुछ विश्व रिकॉर्ड ऐसे थे जब धोनी एक बल्लेबाज के तौर पर नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े थे। यह अपने आप में अभूतपूर्व था।

यह भी पढ़ें-
जब भूल गए धोनी कि वो अब नहीं रहे भारत के कप्तान, मैदान पर किया कुछ ऐसा कि सभी रह गए हैरान

देखिए वो कीर्तिमान जब धोनी क्रीज के दूसरी छोर पर थे मौजूद-

युवराज के 6 छक्के-

Image may contain: one or more people
विश्व क्रिकेट के पहले विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मैच में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। मजे की बात यज रही कि इस दौरान एमएस धोनी एक कप्तान और बल्लेबाज के रूप में क्रीज की दूसरी ओर खड़े थे।

सचिन का 50वां टेस्ट शतक-

Image may contain: 1 person, playing a sport, baseball and outdoorइस ऐतिहासिक कीर्तिमान के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी क्रीज के दूसरे छोर पर थे।

सचिन का एकदिवसीय दोहरा शतक-

Image may contain: 1 person, playing a sport and outdoor
सचिन ने ग्वालियर के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों का पहला दोहरा शतक बनाया, इस क्षण के साक्षी भी धोनी ही बने जब वो नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर मौजूद थे।

रोहित शर्मा का दोहरा शतक-

Image may contain: one or more people, people playing sport, stadium and outdoor
साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने अपना पहला दोहरा शतक जमाया, इस पल के साझीदार महेंद्र सिंह धोनी ही बने.। इस वक्त वो दूसरे छोर पर मौजूद थे।

ट्रेंडिंग वीडियो