scriptताकत जांचने के लिए धोनी ने फुटबॉल खेला, दागा शानदार गोल | Dhoni plays soccer to test endurance, scores brilliant goal | Patrika News

ताकत जांचने के लिए धोनी ने फुटबॉल खेला, दागा शानदार गोल

Published: Jul 30, 2015 02:43:00 pm

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी इन दिनों अपने घर पर आराम कर रहे हैं

MS dhoni

MS dhoni

रांची। भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के फुटबॉल प्रेम से सभी लोग वाकिफ है। क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने से पहले वे फुटबॉल ही खेला करते थे और विकेटों के पीछे उनकी चपलता फुटबॉल की ही देन है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी इन दिनों अपने घर पर आराम कर रहे हैं।



आराम के समय में वे खुद को फिट रखने के लिए फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों में हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में धोनी ने एक लोकल मैच में हिस्सा लिया और पूरे 90 मिनट तक मैदान पर फुटबॉल स्किल्स दिखाई। रांची के सिली स्टेडियम में धोनी सिली फुटबॉल अकेडमी की ओर से लेफ्ट विंगर के रूप में मैदान में उतरे और एक शानदार गोल भी दागा।



धोनी ने कहाकि, एक महीने के बाद मैं खुद की मजबूती जांच रहा था। पिछले एक महीे से मैं पूरी तरह आराम कर रहा हूं और परिवार के साथ समय बीता रहा हूं। मैच के दौरान धोनी को कुछ खरोंचे भी आई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो