scriptसावधान अफ्रीका! कानपुर के राजा है धोनी, अब तक कभी नहीं हारे | Dhoni's track record in Kanpur is extraordinary | Patrika News

सावधान अफ्रीका! कानपुर के राजा है धोनी, अब तक कभी नहीं हारे

Published: Oct 10, 2015 04:15:00 pm

इस मैदान पर धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को भी हरा चुकी है, यहां पर कैप्टन कूल का रूतबा सिर्फ वनडे मैचों में ही नहीं बल्कि टेस्ट में भी चलता है। 

dhoni giving autograph

dhoni giving autograph

कानपुर। कानपुर के ग्रीनपार्क मैदान में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका पांच वनडे मैचों की सीरिज का आगाज करेंगे। इस मैदान पर भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का सिक्का चलता है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक यहां एक बार भी नहीं हारी है। इस मैदान पर धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को भी हरा चुकी है। यहां पर कैप्टन कूल का रूतबा सिर्फ वनडे मैचों में ही नहीं बल्कि टेस्ट में भी चलता है।



भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार माही ने ग्रीनपार्क की पिच को उन्होंने पहली बार 15 अप्रैल 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय मैच के दौरान भांपा था हालांकि यह मैच भारत के हाथ से निकल गया था। अगली दफा यानी 11 नवम्बर 2007 को धोनी इस मैदान पर बतौर कप्तान आए और उनके निर्देशन में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्धंदी पाकिस्तान को 46 रनों से पटकनी दी थी। उस मैच के बाद से धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम हर बार जीती। इसके बाद टीम इंडिया ने 2008 में इंग्लैंड को डकवर्थ लुइस सिस्टम से पांच विकेट से शिकस्त दी जबकि 27 नवम्बर 2013 को वेस्टइंडीज की टीम को भारत के हाथों पांच विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।



इसके अलावा धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2008 में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से परास्त किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने 2009 में श्रीलंका को पारी और 144 रनों से रौंदा था। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि ग्रीनपार्क की पिच पर धोनी सेना से पार पाना दक्षिण अफ्रीका के लिए टेढ़ी खीर होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो