scriptदीपिका से दो बार शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे कार्तिक | Dinesh Karthik to marry Dipika Pallikal twice | Patrika News
Uncategorized

दीपिका से दो बार शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे कार्तिक

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की यह दूसरी शादी होगी, उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।

Jul 24, 2015 / 01:56 pm

शक्ति सिंह

Dinesh karthik-Dipika Pallikal

Dinesh karthik-Dipika Pallikal

चेन्नई। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जल्द ही अपनी मंगेतर और स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी करने जा रहे हैं। दोनों अगले महीने की 18 और 20 अगस्त को दो बार शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने 2013 में सगाई की थी। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है।



दो बार होगी शादी
कार्तिक और दीपिका की शादी दो बार अलग-अलग तरीकों से होगी। कार्तिक हिंदू हैं जबकि दीपिका ईसाई है। इसके चलते 18 अगस्त को पहले ईसाई रीति रिवाज से शादी होगी और फिर 20 अगस्त को हिंदू पद्धति से शादी होगी। दीपिका के पिता संजीव पल्लीकल ने बताया कि शादी समारोह चेन्नई में ही होगा। उल्लेखनीय है कि कार्तिक की यह दूसरी शादी होगी। उनका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है।



कार्तिक और दीपिका दोनों पहली बार फरवरी 2013 में मिले थे और इसी साल दोनों ने सगाई कर ली थी। हालांकि अपने रिश्ते को उन्होंने काफी समय तक गुप्त रखा। पिछले साल एक कार्यक्रम के दौरान दोनों ने बताया कि वे 2015 के मध्य मे शादी कर सकते हैं। बताया जाता है कि शादी की डेट उसी समय तय कर ली गई थी। कार्तिक ने इससे पहले अपनी बचपन निकिता से शादी की थी लेकिन बाद में निकिता के मुरली विजय से अफेयर के चलते दोनों के बीच तलाक हो गया था।



दीपिका को पसंद नहीं क्रिकेट
दिलचस्प बात है कि भले ही दीपिका एक क्रिकेटर से शादी करने जा रही हो लेकिन उन्हें क्रिकेट से बिलकुल लगाव नहीं है। उन्होंने पिछले साल खुद यह बात स्वीकारी थी। उन्होंने कहाकि मैंने क्रिकेट के बारे में सुना है लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है और मैं इससे नफरत करती हूं। कार्तिक के जीवन में आने के बाद से मैं इस खेल को देखने लगी हूं।

Home / Uncategorized / दीपिका से दो बार शादी कर सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे कार्तिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो