पुणे के इस लड़के को गूगल ने दिया सालाना 2 करोड़ का पैकेज
Published: Nov 24, 2015 02:49:00 pm
हाल ही में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले चेतन कक्कड़ काे गूगल ने 1.27 करोड़ का पैकेज आॅफर किया था।
गूगल द्वारा भारतीय इंजीनियरिंग छात्रों को करोंड़ों के पैकेज दिए जाने का सिलसिला रहा है। हाल ही में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक लड़के काे गूगल ने 1.27 करोड़ का पैकेज आॅफर किया था। अब इस फेहरिस्त में एक नाम आैर जुड़ गया है। पैकेज की रकम भी पहले से कहीं ज्यादा है।
पुणे के रहने वाले एक इंजीनियरिंग छात्र अभिषेक पंत को गूगल ने 2 करोड़ का सालाना पैकेज आॅफर किया है। इस पैकेज में स्टाॅक आॅप्शन भी शामिल हैं। अभिषेक फिलहाल आर्इआर्इटी खड्गपुर में अंतिम वर्ष की पढ़ार्इ कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही गूगल के कैलिफाॅर्निया आॅफिस से अपनी तीन महीने की इंटर्नशिप समाप्त की है।
अभिषेक के लिए यह राह आसान नहीं रही। उन्हें इसके लिए कर्इ जटिल इंटरव्यू के दौरों से गुजनरना पड़ा।