script

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ये रहे जीत के पांच हीरो

Published: Sep 01, 2015 07:17:00 pm

टीम इंडिया ने 22 बाद श्रीलंका को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज हराने में कामयाबी हासिल की। भारत ने श्रीलंका पर 2-1 से विराट विजय हासिल की

team india

team india

नई दिल्ली। टीम इंडिया ने 22 बाद श्रीलंका को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज हराने में कामयाबी हासिल की। भारत ने श्रीलंका पर 2-1 से विराट विजय हासिल की। भारत ने यह विराट कोहली की कप्तानी में पहली टेस्ट सीरीज जीती है। क्या आपको पता है टीम इंडिया की इस ऎतिहासिक जीत के पांच हीरो कौन है नहीं ना!। आइए जानते हैं श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारत के उन पांच हीरोज के बारे में जिन्होंने 22 साल बाद श्रीलंका में इतिहास रचने अहम भूमिका निभाई।

ये हैं टीम इंडिया के जीत के पांच हीरो-
1. कप्तान विराट कोहली
2. इशांत शर्मा
3. रोहित शर्मा
4. आर अश्विन
5. अमित मिश्रा

1. कप्तान विराट कोहली-भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट ने अहम रोल अदा किया है। चाहे वो बैंटिग, फिल्डिग या फिर अग्रेसिव कप्तानी वह हर क्षेत्र में श्रीलंका पर भारी पड़े। विराट कोहली 3 मैच की 6 पारियों में 38.83 की एवरेज से सर्वाधिक 233 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने इस दौरान एक शतक और एक अर्द्धशतक लगाया।

2. रोहित शर्मा-भारत की ओर से कप्तान विराट के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। रोहित शर्मा ने 33.83 के एवरेज से 202 रन बनाए। इस सीरीज में उनका उच्चतम स्कोर 79 रन रहा। इस दौरान उन्होंने दो अर्द्धशतक जमाए। उन्होंने सीरीज में सबसे अधिक 5 छक्के लगाए।

3. आर अश्विन-इस सीरीज में टीम की ओर से बेस्ट बोलर रहे। उन्होंने 18.09 के एवरेज से 21 विकेट झटके। उनकी बेस्ट बॉलिंग 45 रन देकर 6 विकेट रही। उन्होंने दो बार 5 ओर एक 10 से अधिक विकेट चटकाए।

4. अमित मिश्रा-अश्विन के बाद स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा भी अपने पूरे रंग में दिखे। उन्होंने 6 पारी में 79 ओवर फेंके और 225 रन देकर 15 विकेट चटकाए। उनकी बेस्ट बॉलिंग 43 रन देकर 4 विकेट रही।

5. इशांत शर्मा-टीम इंडिया के फास्ट बॉलर इशांत शर्मा ने 13 विकेट झटके। इशांत शर्मा अपनी अग्रेसिव गेंदबाजी को लेकर तीसरे टेस्ट मैच में छाए रहे। इस दौरान उनकी बेस्ट बॉलिंग 54 रन देकर 5 विकेट रही। इसी दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 200 विकेट भी पूरे किए।

ट्रेंडिंग वीडियो