scriptसीएम अखिलेश ने कैबिनेट में किया बड़ा फेरबदल, 8 मंत्रियों को किया बर्खास्त   | Uttar Pradesh CM Akhilesh Yadav sacks 8 cabinet ministers | Patrika News

सीएम अखिलेश ने कैबिनेट में किया बड़ा फेरबदल, 8 मंत्रियों को किया बर्खास्त  

Published: Oct 29, 2015 04:04:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

अपनी साढ़े तीन साल पुरानी सरकार की साख सुधारने में जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को पांच कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। 

अपनी साढ़े तीन साल पुरानी सरकार की साख सुधारने में जुटे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को पांच कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया। 

पदमुक्त किए गए कैबिनेट मंत्रियों में स्टाम्प मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री अम्बिका चौधरी, वस्त्र उद्योग मंत्री शिवकुमार बेरिया, खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय और प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकान्त ओझा शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री आलोक कुमार शाक्य, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवत शरण गंगवार शामिल हैं। 

नौ मंत्रियों को विभागों से हटाया
मुख्यमंत्री ने नौ मंत्रियों के विभागों से उन्हें हटा दिया है। जिन मंत्रियों के विभाग लिए गए हैं उनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री अहमद हसन, समाज कल्याण मंत्री अवधेश प्रसाद, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पारसनाथ यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविन्द चौधरी, परिवहन मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव, होमगार्डस एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैय्या, सार्वजनिक उद्यम एवं मत्स्य मंत्री इकबाल महमूद और माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली हैं। 

akhilesh yadav dig at modi suit auction

हालांकि इन्हें मंत्रिमंडल से हटाया नहीं गया है। इनके और बर्खास्त किए गए मंत्रियों के विभाग मुख्यमंत्री के पास अतिरिक्त प्रभार के रुप में रहेंगे। इसतरह मुख्यमंत्री के पस अब 85 विभाग हो गए हैं ।उनके पास पहले से 57 विभाग थे।

31 अक्टूबर को होगा मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार
मंत्रियों की बर्खास्तगी और विभागों में फेरबदल के बीच अखिलेश यादव मंत्रिमंडल का सातवां विस्तार 31 अक्टूबर को राजभवन में किया जाएगा। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव मंत्रियों के कामकाज से काफी नाखुश थे और सार्वजनिक रुप से इसका इजहार भी कर चुके थे।

akhilesh yadav

अखिलेश ने कई मंत्रियों पर कार्यकर्ताओं को नजरंदाज करने और अवैध कमाई तक के आरोप लगा दिए थे। दूसरी ओर, सरकार की साख गिरने से भी सपा हाईकमान में छटपटाहट महसूस की जा रही थी। माना जा रहा है कि विधानसभा के 2017 में होने वाले चुनाव और साख को संवारने के मद्देनजर यह कवायद की जा रही है। 

ट्रेंडिंग वीडियो