scriptरांची में होगा करो या मरो का मुकाबला, दाव पर होगी कई चीजें | India vs Sri lanka t20 series no margin for error in ranchi match | Patrika News

रांची में होगा करो या मरो का मुकाबला, दाव पर होगी कई चीजें

Published: Feb 10, 2016 11:27:00 pm

भारत रांची में मैच हार जाता है तो वह यह सीरीज भी हार जाएगा। आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच जाएगा।

India vs Srilanka

India vs Srilanka

नई दिल्ली। पुणे में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 हार जाने के बाद टीम अब दबाव आ गया है। पुणे में हार का खामियाजा टीम इंडिया को अपनी नंबर वन रैंकिंग गवां कर करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया आईसीसी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

रांची में हारे तो हार जाएंगे सीरीज
शुक्रवार को रांची में होने वाला मुकाबले भारत के लिए करो या मरो का होगा। अगर भारत रांची में मैच हार जाता है तो वह यह सीरीज भी हार जाएगा। विश्वकप से पहले टीम इंडिया कभी भी अपने मनोबल को कमजोर नहीं करना चाहेगी। रांची में हारने की स्थिति में भारत आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच जाएगा।

धोनी नहीं है ज्यादा चितिंत
हालांकि भारतीय कप्तान पुणे में हार के बावजूद ज्यादा चितिंत नहीं है। धोनी को विश्वास है कि उनकी टीम रांची में कमबैक करेगी। अपने घरेलू मैदान पर धोनी को सिर्फ अपने फैन्स के लिए ही नहीं टीम की रणनीति को मांजने के लिए भी हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। आपको बता दें कि पुणे में हार के लिए धोनी ने पिच को जिम्मेदार ठहराया था।

जीत की खुमारी में हुई गड़बड़

पूर्व कप्तान और क्रिकेट एक्सपर्ट सुनील गावस्कर के मुताबिक टीम इंडिया से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली जीत की खुमारी अभी तक उतरी नहीं है। आगे ये खुमारी टीम इंडिया के लिए और खतरनाक साबित हो सकती है।

गावस्कर ने कहा कि ये अचंभे की ही बात है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम इंडिया वनडे सीरीज हार गई थी। श्रीलंका की टीम में एंजेलो मैथ्यूज, थिरिमाने और मलिंगा जैसे खिलाडिय़ों नहीं होने के बावजूद युवा टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने श्रीलंका के युवा टीम को हलके में ले लिया, जिसका परिणाम टीम को हार के साथ भुगतना पड़ा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो