script

Ind vs SL: चांडीमल की कप्तानी पारी, श्रीलंका ने जीता पहला टी-20

Published: Feb 09, 2016 11:26:00 pm

कप्तान दिनेश चांडीमल (35) और चमारा केपूगेदरा(25) की पारी की बदौलत श्रीलंका ने पहले टी-20 मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हरा दिया।

India vs Srilanka

India vs Srilanka

पुणे। कप्तान दिनेश चांडीमल (35) और चमारा केपूगेदरा(25) की पारी की बदौलत श्रीलंका ने पुणे में मंगलवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका तीन मैंचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गया। 102 रन का लक्ष्य श्रीलंका की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

नेहरा ने दिए श्रीलंका को शुरुआती झटके
हालांकि लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी नही रही। आशीष नेहरा ने श्रीलंका पारी के पहले ओवर में ही ओपनर निरोशन डिकवेला को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नेहरा ने ही भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने दनुष्का गुनाथिलाका को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करवाया।

चांडीमल और केपूगेदरा ने पारी को संभाला
लेकिन दो विकेट गिरने के बाद श्रीलंकाई कप्तान चांडीमल ने चमारा केपूगेदरा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 62 स्कोर पर केपूगेदरा का विकेट गिरने के बाद चांडीमल ने मिलिंदा सिरिवरदाना के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन जोडे। चांडीमल सर्वाधिक 39 रन बनाकर आउट हो गए।

उनके आउट के बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका को एक ओर झटका देकर कुछ देर के लिए टीम में वापसी की लेकिन छोटा लक्ष्य होने के कारण वे श्रीलंका को जीतने से नहीं रोक सके। मिलिंदा सिरिवरदाना ने 18 ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर श्रीलंका की जीत सुनिश्चित कर दी।

धोनी ने पिच की तुलना इंग्लैंड की तेज पिचों से की
भारत की ओर से आर. अश्विन और आशीष नेहरा को दो-दो सफलताएं हासिल हुई जबकि पार्ट टाइम गेंदबाज सुरेश रैना को एक विकेट मिला। भारतीय कप्तान धोनी ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही उन्होंने कहा कि ये इंग्लैंड जैसी पिच थी जिस पर भारतीय बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

भारत की पूरी टीम 101 रन पर ऑलआउट
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम 18.5 ओवर में 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका को यह मुकाबला जीतने के लिए 102 रन की जरूरत है। मैच में अश्विन ने बनाए सबसे ज्यादा 30 रन की पारी खेली। आस्ट्रेलिया में टॉप फार्म में चल रहा भारत को टॉप आर्डर आज पूरी तरह फेल हो गया। आलम यह था कि भारत ने पारी के पहले ओवर में ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गवां दिए।

डेब्यू मैच में रजीथा ने की कमाल की गेंदबाजी
श्रीलंका की ओर से अपना डेब्यू मैच खेल रहे रजीथा ने अपने पहले ही ओवर में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। रजीथा ने ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा को और आखिरी गेंद पर अंजिक्या रहाणे का विकेट लेकर टीम इंडिया को दोहरा झटका दिया। इसके बाद रजीथा ने अपने तीसरे विकेट के रूप में ओपनर शिखर धवन का शिकार किया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पैल में 29 रन देकर तीन महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की।

शनाका ने एक ओवर में झटके दो विकेट
पांचवे ओवर में धवन के आउट होने के बाद युवराज सिंह ने आते ही दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की लेकिन वे ज्यादा देर भारतीय पारी को नहीं संभाल पाए। युवराज 10 रन बनाकर चमीरा का शिकार बने। भारतीय इनिंग के 9 ओवर में शनाका ने पहले सुरेश रैना को क्लीन बोल्ड आउट किया और उसके बाद कप्तान धोनी को डिकवैला के हाथों कैच आउट कराकर भारतीय टीम को पांचवा झटका दिया।

अश्विन ने खेली सर्वाधिक 31 रन की पारी
11वें ओवर की आखिरी बॉल पर हार्दिक पांड्या (2) शनाका की बॉल पर आउट हुए। उनके बाद 14वें ओवर की पहली बॉल पर रवींद्र जडेजा (6) सेनानायके का शिकार बने। उस वक्त टीम का स्कोर 72 रन था। भारत की ओर से आर.अश्विन ने सबसे अच्छी पारी खेली। अश्विन ने 24 गेंदों में 5 चौंकों की मदद से 31 रन की बहुमूल्य पारी खेली। अश्विन की पारी की बदौलत ही भारत 100 रन का आंकड़ा पार कर पाया।

श्रीलंका की ओर से कसुन रजीथा और दसुन शनाका ने तीन-तीन सफलताएं हासिल की। उनके अलावा चमीरा ने दो और सचित्रा सेनानायके को एक सफलता हासिल हुई।

टीमें

इंडिया: शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युवराज सिंह, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर. अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आशीष नेहरा।

श्रीलंका: दनुष्का गुनाथिलाका, निरोशन डिकवेला, दिनेश चांडीमल, सीक्कुग प्रसन्ना, मिलिंदा सिरिवरदाना, चमारा कपुगेदरा, थिसारा परेरा, दसुन शनाका, सचित्रा सेनानायके, कसुन रजीथा, दुष्मंथा चमीरा।

ट्रेंडिंग वीडियो