नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया USA के लिए रवाना हुई। टीम इंडिया अमरीका में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टी-20 कप्तान MS धोनी और फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह इंडिया से और बाकी टीम इंडिया वेस्ट इंडीज से रवाना हुई। दोनों टी-20 मैच 27 और 28 अगस्त को USA के लॉडरहिल में खेले जाएंगे। इस दौरान प्लेयर्स ने एयरपोर्ट और प्लेन के अंदर सेल्फी ली, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जानिए, कौन-कौन से प्लेयर्स हैं टी-20 टीम में…
इंडियन टीम:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, अमित मिश्रा, स्टुअर्ट बिन्नी।
वेस्ट इंडीज टीम:
कार्लोस ब्रेथवेट(कप्तान), आंद्रे फ्लेचर, आंद्रे रसेल, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, इविन लुईस, जेसन होल्डर, जॉनसन चार्ल्स, कीरन पोलार्ड, लेंडल सिमन्स, मार्लोन सैमुअल्स, सैमुअल बद्री, सुनील नारायण।
Home / Uncategorized / टीम इंडिया USA रवाना, धोनी-विराट सहित खिलाडिय़ों ने शेयर की ‘सेल्फी’