script

सोशल मीडिया पर हिट हुआ IPL-8, धोनी-रोहित का जलवा

Published: May 26, 2015 03:33:00 pm

आईपीएल के आठ अप्रैल से 24 मई तक चले सत्र के दौरान टि्वटर पर रिकॉर्ड 35 करोड़ ट्वीट किए गए

IPL

IPL

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर से लेकर फेसबुक तक पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आठवां सत्र सबसे चर्चित क्रिकेट टूर्नामेंट रहा। मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सबसे चर्चित खिलाड़ी रहे। आईपीएल के आठ अप्रैल से 24 मई तक चले सत्र के दौरान टि्वटर पर रिकॉर्ड 35 करोड़ ट्वीट किए गए।

दुनियाभर से फेसबुक पर 2.9 करोड़ लोगों ने आईपीएल के बारे में 31.2 करोड़ संदेश पोस्ट किये जबकि भारत में इस साइट पर 2.1 करोड़ लोगों ने 2.46 करोड़ बार आईपीएल को लेकर चर्चा की। आंकड़ों के अनुसार आईपीएल-8 के सत्र के दौरान आईपीएल की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट के मामले में बाजी मार ली और लोगों ने इस टीम को सबसे अधिक ट्वीट किए। पिछले साल की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे और मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर रही।

चेन्नई और मुंबई के बीच हुए फाइनल के दौरान लोगों ने सबसे अधिक ट्वीट किए। सोशल नेटवर्किग साइट पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का ट्वीट करना आईपीएल के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। फेसबुक पर भी इसी तरह टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला काफी हिट रहा और इस मैच के लिये दुनियाभर में 12 लाख लोगों ने कुल 24 लाख संदेश दिए। इसमें 75 फीसदी चर्चा भारत में हुई जिसमें 9.12 लाख फेसबुक यूजर्स ने 19 लाख संदेश पोस्ट किए।

इसके अलावा फाइनल में मुंबई के कप्तान रोहित और चेन्नई के कप्तान धोनी सबसे चर्चित खिलाड़ी रहे। महाराष्ट्र फेसबुक पर इस मैच के बारे में बात करने वाला देश का शीर्ष राज्य रहा। उसके बाद तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश तथा कर्नाटक का नंबर रहा।

ट्रेंडिंग वीडियो