scriptगेंदबाजों का प्रदर्शन, रहाणे की बल्लेबाजी शानदार से जीते : धोनी | IPL 9: Dhoni praises Rahane, says Pune couldn't have had a better start | Patrika News

गेंदबाजों का प्रदर्शन, रहाणे की बल्लेबाजी शानदार से जीते : धोनी

Published: Apr 10, 2016 03:06:00 pm

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में जीत हासिल करने पर अपनी टीम के गेंदबाजों की तारीफ की

MS Dhoni-Rahane

MS Dhoni-Rahane

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में जीत हासिल करने पर अपनी टीम के गेंदबाजों की तारीफ की। लीग के नौवें संस्करण में शनिवार को हुए पहले मुकाबले में पुणे ने मुम्बई को वानखेड़े स्टेडियम में नौै विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुम्बई ने 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 121 रन बनाए। इस लक्ष्य को पुणे ने अजिंक्या रहाणे (नाबाद 66) की बदौलत 14.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। हालांकि, इस मुकाबले में टीम के गेंदबादों ने भी काफी दम दिखाया।

मैच के बाद शनिवार को धोनी ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमारी इससे अच्छी शुरुआत हो सकती थी। इसका अधिकांश श्रेय गेंदबाजों को जाता है, विशेषकर रजत भाटिया को। उन्होंने एक असहज क्षेत्र में गेंदबाजी की। प्रतिद्वंद्वी भी काफी ताकतवर थे।

पुणे की तरफ से इशांत और मिशेल मार्श ने दो-दो विकेट लिए। रजत भाटिया, अश्विन, एम.अश्विन और आर.पी. सिंह ने एक-एक विकेट लिए और अजिंक्या रहाणे ने नाबाद 66 रन बनाए।

धोनी ने कहा, जब आपके पास बोर्ड पर बनाने के लिए अधिक रन नहीं होते हैं, तो बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है। हमेशा से लगता था कि अजिंक्या रहाणे बेहतरीन करेंगे और उन्होंने काफी अच्छा खेला।

ट्रेंडिंग वीडियो