scriptचेन्नई की जर्सी पहने बिना उतरना भावुक क्षण: धोनी | IPL-9: Emotional moment not to see myself in yellow, says Dhoni | Patrika News

चेन्नई की जर्सी पहने बिना उतरना भावुक क्षण: धोनी

Published: Apr 11, 2016 05:39:00 pm

महेंद्र सिंह धोनी ने लीग में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स ग्स (सीएसके) की जर्सी के बिना मैदान पर उतरने को बेहद भावुक क्षण बताया

MS Dhoni captain of Rising Pune Supergiants

MS Dhoni captain of Rising Pune Supergiants

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा नौवें सत्र में नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने लीग में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स ग्स (सीएसके) की जर्सी के बिना मैदान पर उतरने को बेहद भावुक क्षण बताया।

टीम इंडिया के वनडे कप्तान धोनी ने इससे पहले आईपीएल के पिछले सभी आठ सत्रों में सीएसके का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन सट्टेबाजी प्रकरण के बाद लीग की चेन्नई और राजस्थान रायल्स की टीमों पर दो वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया है और अब धोनी नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान हैं।

धोनी ने कहा, मैं अब नई टीम पुणे का हिस्सा हूं लेकिन यह किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद भावुक क्षण हो सकता है जब आप पिछली टीम के बजाय नई टीम की जर्सी के साथ मैदान पर उतरते हैं। मैंने लीग के पहले सत्र से सीएके का प्रतिनिधित्व किया है और अब नई टीम पुणे का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं।

यह मेरे लिए बेहद भावुक क्षण था कि मैं लीग में पीली जर्सी पीने बिना खेलने उतर रहा था। उन्होंने कहा, लेकिन हम सभी पेशेवर क्रिकेटर हैं और इस स्तर पर आपको इस तरह की चाजों का सामना करना पड़ता है। मैंने सीएसके के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेला है और अब अपनी नई टीम के साथ भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ खेलूंगा।

ट्रेंडिंग वीडियो