scriptआईपीएल नीलामी : पवन नेगी सबसे महंगे भारतीय | IPL Auction 2016 : Ishant, Pietersen go to Pune | Patrika News

आईपीएल नीलामी : पवन नेगी सबसे महंगे भारतीय

Published: Feb 07, 2016 12:57:00 am

आईपीएल-9 के ऑक्शन के दौरान शेन वाटसन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं उनको आरसीबी ने 9.5 करोड़ में खरीद लिया है

IPL Auction

IPL Auction

बेंगलूरु। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के लिए शनिवार को हुई नीलामी में आस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन सबसे महंगे बिके। टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल दिल्ली के पवन नेगी सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। इसके अलावा युवराज सिंह, क्रिस मोरिस और मोहित शर्मा के लिए जबरदस्त बोली लगी। पहले दौर की नीलामी में एरॉन फिंच को कोई खरीददार नहीं मिला था लेकिन दूसरे दौर की नीलामी में उन्हें गुजरात ने खरीदा। मार्टिन गुपटिल को हालांकि दूसरे दौर में भी कोई खरीददार नहीं मिला।

वाटसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9.5 करोड़ रुप, में खरीदा। वाटसन का बेस प्राइस दो करोड़ रुप, था। नेगी को दिल्ली डेयरडविल्स ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा है। फिंच को गुजरात ने उनकी आधार कीमत एक करोड़ रुपए में खरीदा। युवराज सात करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े। उनकी आधार कीमत दो करोड़ रुपए थी।

मोहित शर्मा को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.5 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। मोहित की आधार कीमत 1.5 करोड़ रुपए थी। सबसे महंगे बिकने वाले खिलाडिय़ों में क्रिस मोरिस भी शामिल हैं। मोरिस, जिनकी आधार कीमत 50 लाख रुपए थी, को दिल्ली डेयरडेविल्स ने सात करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।

इसके अलावा इंग्लैंड से बाहर चल रहे केविन पीटरसन (आधार कीमत 2 करोड़) को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 3.5 करोड़ रुपए में खरीदा। पहले दौर की नीलामी में ना बिकने वाले वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर को कोलकाता ने 70 लाख रुपए में खरीदा।

ड्वायन स्मिथ को गुजरात लायंस ने 2.3 करोड़, इशांत शर्मा को पुणे ने 3.8 करोड़, आशीष नेहरा को सनराइजर्स ने 5.5 करोड़, डेल स्टेन को गुजरात ने 2.3 करोड़, संजू सैमसन को दिल्ली ने 4.2 करोड़, जोस बटलर को मुम्बई ने 3.8 करोड़, दिनेश कार्तिक को गुजरात ने 2.3 करोड़, इरफान पठान को पुणे ने एक करोड़ रुपए में खरीदा।

कोलिन मुनरो को कोलकाता ने 30 लाख रुपए, स्टुअर्ट बिन्नी को बैंगलोर ने 2 करोड़, मिशेल मार्श को पुणे ने 4.8 करोड़, धवल कुलकर्णी को गुजरात ने दो करोड़, जॉन हेस्टिंग्स को कोलकाता ने 1.3 करोड़, प्रवीण कुमार को मुम्बई ने 2.5 करोड़ तथा प्रवीण ताम्बे को मुम्बई ने 2.5 करोड़ में खरीदा।

न्यूजीलैंड के टिम साउदी को गत चैम्पियन मुम्बई इंडियंस ने 2.5 करोड़ रुपए में खरीदा। वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्राथवेट को डेयरडेविल्स ने 4.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान को हैदारबाद ने 1.4 करोड़ रुपए में खरीदा। जयदेव उनादकट को कोलकाता ने 1.6 करोड़ में खरीदा।

काइल एबोट को पंजाब ने 2.1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले भारत के बरेंदर सरन को हैदराबाद ने 1.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया, उनकी आधार कीमत 50 लाख रुपए थी। अभिमन्यु मिथुन, आर.पी. सिंह को हैदराबाद और पुणे ने 30-30 लाख रुपये में खरीदा। आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड बैंगलोर की टीम में 50 लाख रुपए की कीमत के साथ शामिल हुए।

करुण नायर चार करोड़ की कीमत में डेयरडेविल्स में शामिल हुए। सचिन बेबी को 10 लाख रुपए में बैंगलोर ने खरीदा है। भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान इशान किशन को गुजरात ने 35 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। पारस डोंगरा को 10 लाख रुपए में गुजरात ने खरीदा। ऋषभ पंत को 1.9 करोड़ रुपए में दिल्ली ने खरीदा। एकलव्य द्विवेदी को एक करोड़ में गुजरात ने, आदित्य तारे को 1.2 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। इकबाल अब्दुल्ला को 10 लाख में बैंगलोर ने खरीदा। दीपक हुड्डा 4.2 करोड़ में हैदराबाद में गए। अंकित शर्मा को 10 लाख में पुणे ने खरीदा।

दिल्ली के रजत भाटिया को 60 लाख रुपए में पुणे ने खरीदा। प्रदीप सांगवान को 20 लाख में गुजरात ने खरीदा। नाथू सिंह को 3.2 करोड़ में मुम्बई ने खरीदा। ईश्वर पाण्डे 20 लाख में पुणे के साथ गए। अंकित राजपूत 1.5 करोड़ में कोलकाता के साथ गए। प्रवीण ताम्बे 20 लाख में गुजरात के साथ गए। शिविल कौशिक और सरबजीत को 10-10 लाख रुपए में गुजरात ने खरीदा।

एम. अश्विन को 4.5 करोड़ में पुणे ने खरीदा। केसी करीयप्पा को 80 लाख रुपए में पंजाब ने खरीदा। श्रीलंका के थिसिरा परेरा को पुणे ने दूसरे दौर की नीलामी में एक करोड़ में खरीदा। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन भी दूसरे दौर में बिके। उन्हें बैंगलोर ने दो करोड़ में खरीदा।

इस नीलामी में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी रहे जिन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इनमें गुपटिल, श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान, आस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेले, माइकल हसी, जेम्स पेटिंसन, वेस्टइंडीज के डारेन सैमी, मार्लोन सैमुएल्स, बांग्लादेश के
तमीम इकबाल, न्यूजीलैंड के नेथन मैक्लम, इंग्लैंड के जोए बन्र्स, श्रीलंका के अजंता मेंडिस शामिल हैं। पांच साल बाद क्रिकेट में वापसी करने वाले आस्ट्रेलिया के शॉन टेट को भी कोई खरीददार नहीं मिला। श्रीलंका के नुवान कुलासेकरा को भी किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो