scriptक्या ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद रो पड़े थे महेन्द्र सिंह धोनी? | Is MS Dhoni cried after semifinal loss against Australia? | Patrika News
Uncategorized

क्या ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद रो पड़े थे महेन्द्र सिंह धोनी?

धोनी की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं, यह फोटो पोस्ट मैच प्रजेंटेशन की है।

Mar 27, 2015 / 10:38 am

शक्ति सिंह

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के हाथों वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में हारकर भारत का सफर समाप्त हो गया। इस हार के साथ ही भारत का वर्ल्ड कप खिताब बचाने का सपना टूट गया। मैच के बाद भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो में धोनी की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो पोस्ट मैच प्रजेंटेशन की है।

इसमें साफ दिख रहा है कि धोनी की आंखों में पानी है और वे उसे बहने से रोकने का प्रयास करते दिख रहे हैं। हालांकि सामने यह भी आया है कि धोनी पर ज्यादा जूम करने की वजह से आंखों की चमक से आंसुओं का आभास हो रहा है। मैच समाप्त होने के बाद धोनी और टीम के सभी खिलाडियों ने अपनी भावनाओं को काबू में रखा। खिलाडियों के चेहरे पर हार का दर्द तो साफ दिखाई दे रहा था।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के 329 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46.5 ओवर में 233 रन पर सिमट गई थी और उसे 95 रन से हार झेलनी पड़ी। भारत की ओर से कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए।

Home / Uncategorized / क्या ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद रो पड़े थे महेन्द्र सिंह धोनी?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो