scriptकलाम के लिए वैरी-वैरी स्पेशल थे “वीवीएस लक्ष्मण” | Kalam followed cricketer VVS Laxman on Twitter | Patrika News
Uncategorized

कलाम के लिए वैरी-वैरी स्पेशल थे “वीवीएस लक्ष्मण”

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे
अब्दुल कलाम सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते थे। हालांकि Twitter पर कलाम केवल 38
लोगों को फॉलो करते थे।

Jul 29, 2015 / 03:00 pm

Rakesh Mishra

raipur dr kalam Tribute

raipur dr kalam Tribute

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते थे। हालांकि Twitter पर कलाम केवल 38 लोगों को फॉलो करते थे। इनमें कई वैज्ञानिक संस्थाएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल थे। हालांकि कलाम क्रिकेट की दुनिया से भी एक खिलाड़ी को फॉलो किया करते थे।

अब आप सोच रहे होंगे कि वो खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी या फिर विराट कोहली होंगे, लेकिन ऎसा नहीं है। कलाम जिस क्रिकेटर को फॉलो करते थे वे थे वैरी वैरी स्पेशल बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस लक्ष्मण ने भारत के लिए 134 टेस्ट मैचों में 45 के अच्छे औसत से 8781 रन बनाए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 281 रनों की यादगार पारी भी शामिल है। हालांकि वनडे में लक्ष्मण ने 100 से भी कम मुकाबले खेले हैं। डॉ. कलाम के राष्ट्रपति रहते हुए साल 2003 में वल्र्डकप में रनरअप तक का सफर तय करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम डॉ. कलाम से मुलाकात करने भी आई थी।

गौरतलब है कि बीते सोमवार दिल का दौरा पड़ने के कारण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का निधन हो गया। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का Twitter अकाउंट आगे भी सक्रिय रहेगा और इसे उनके प्रशंसकों द्वारा अपडेट किया जाएगा।

Home / Uncategorized / कलाम के लिए वैरी-वैरी स्पेशल थे “वीवीएस लक्ष्मण”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो