script15 रन बनाते ही न्यूजीलैण्ड के गुप्टिल बने रिकॉर्डधारी | Martin Guptill become top run scorer in World cup 2015 | Patrika News
Uncategorized

15 रन बनाते ही न्यूजीलैण्ड के गुप्टिल बने रिकॉर्डधारी

गुप्टिल ने क्वार्टर फाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था

Mar 29, 2015 / 10:47 am

शक्ति सिंह

मेलबर्न। न्यूजीलैण्ड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने वर्ल्ड कप 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 रन का आंकड़ा पार करते ही कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। गुप्टिल ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 रन बनाए और अपने रन की संख्या 547 पहुंचा दी। गुप्टिल ने क्वार्टर फाइनल में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था।

इससे पहले सर्वाधिक रन बनाने के सूची में कुमार संगकारा सात मैच में 541 रन बनाकर सबसे ऊपर थे। उन्होंने इस प्रतियोगिता के ग्रुप मैचा के दौरान लगातार चार मैच में चार शतक उड़ाए थे। तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने आठ मैच में 482 रन बनाए। जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर 433 रन बनाकर चौथे और भारत के शिखर धवन 412 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Home / Uncategorized / 15 रन बनाते ही न्यूजीलैण्ड के गुप्टिल बने रिकॉर्डधारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो