scriptMost marketable sportsperson : धोनी ने रोनाल्डो-मैसी को पछाड़ा | Most marketable sports Personality : Dhoni beats Ronaldo-Messi | Patrika News

Most marketable sportsperson : धोनी ने रोनाल्डो-मैसी को पछाड़ा

Published: Jul 24, 2015 02:08:00 pm

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले
चुके एमएस धोनी इन दिनों परिवार और दोस्तों के साथ छुटि्टयों का लुत्फ उठा रहे
हैं

ms dhoni

ms dhoni

नई दिल्ली। फोर्ब्स पत्रिका में हाल ही विश्व के 100 खिलाडियों में अपना स्थान बनाने वाले भारतीय वनडे कप्तान और सबसे अधिक कमाई करने वाले क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो व लियोनेल मैसी को पीछे छोड़ उनसे भी बड़े ब्रांड बन गए हैं। हाल ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं। टॉप 20 खिलाडियों की इस सूची में धोनी एकमात्र क्रिकेटर हैं।

भारतीय एकदिवसीय कप्तान ने पुर्तगाल के रोनाल्डो और अर्जेंटीना के मैसी के अलावा टेनिस स्टार रूस की मारिया शारापोवा, अमेरिकी बास्केटबाल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट और विश्व के सबसे तेज धावक जमैका के यूसेन बोल्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
विंबलडन फाइनल में भले ही स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को सर्बिया के नोवाक जोकोविक के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी हो, लेकिन वह इस सूची में टॉप पर काबिज हैं।
फेडरर के बाद स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स दूसरे, गोल्फर फिल मिकेल्सन तीसरे और बास्केटबॉल खिलाड़ी लीब्रोन जेम्स चौथे नंबर पर हैं। धोनी से पहले जोकोविक सातवें, स्पेन के राफेल नडाल आठवे नंबर पर हैं, जबकि रोनाल्डो 10वें और मैसी 13वें क्रम पर हैं।
महिलाओं में शारापोवा दुनिया की सबसे बड़ी ब्रांड मानी जाती हैं और वह इस सूची में 12वें क्रम पर रखी गई हैं, जबकि विंबलडन चैंपियन सेरेना विलियम्स महिला खिलाडियों में दूसरे क्रम पर और सूची में 20वें नंबर पर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो