scriptफिर एक साथ खेलते दिखाई देंगे सहवाग और धोनी | MS Dhoni and Virender Sehwag to share the dressing room again! | Patrika News

फिर एक साथ खेलते दिखाई देंगे सहवाग और धोनी

Published: Sep 02, 2015 09:27:00 pm

बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग एक फिर टीम इंडिया के
वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ खेलते दिखाई देंगे

Sehwag-MS Dhoni

Sehwag-MS Dhoni

लंदन। लंबे समय से भारतीय टीम में वापसी को लेकर झूझ रहे धुरधंर बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग एक फिर टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ खेलते दिखाई देंगे। इंग्लैंड के ओवल मैदान पर 17 सितंबर को एक चैरिटी मैच खेला जाएगा। यह मैच “हेल्प ऑफ हीरोज” और “रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड” टीमों के बीच खेला जाएगा। इसमें वीरेंद्र सहवाग और पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी भी खेलेंगे, जिन्हें धोनी के साथ “हेल्प ऑफ हीरोज” टीम में रखा गया है।

“हेल्प ऑफ हीरोज” के मैनेजर इयान बॉथम होंगे और “रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड” के मैनेजर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और कोच गैरी क्रिस्टन होंगे। धोनी ने इस मैच में खेलने के लिए सहमति दे दी है। उन्होंने कहा, “हेल्प ऑफ हीरोज टीम दिग्गजों से भरी हुई है। इसको ज्वॉइन करना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे इंग्लैंड में खेलना हमेशा से ही अच्छा लगता है।”

धोनी की टीम के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस होंगे, वहीं दूसरी टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम होंगे। धोनी की टीम के अन्य खिलाडियों में हर्शल गिब्स, डेमियन मार्टिन और ग्रीम स्वान जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे, जबकि रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड टीम में ब्रायन लारा, मैथ्यू हेडन, ग्रीम स्मिथ और महेला जयवर्धने जैसे दिग्गज खिलाड़ी होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो